India News (इंडिया न्यूज)Man Married 2 Girlfriends: तेलंगाना में एक अनोखी शादी देखने को मिली है। यहां एक शख्स ने एक ही समय में दो महिलाओं से शादी की। वह दोनों महिलाओं से प्यार करता था। शख्स का नाम सूर्यदेव बताया जा रहा है, जो लिंगापुर मंडल के गुमनूर गांव का रहने वाला था। उसने एक ही शादी के निमंत्रण कार्ड पर दोनों महिलाओं के नाम छपवाए और एक ही मंडप में शादी भी की।

गुरुग्राम में आग से चंद मिनटों में 200 झुग्गियां हुई खाक, कोई जानी नुकसान तो नहीं, जुटाई जा रही जानकारी

एक ही मंडप में दोनों से शादी की

सूर्यदेव ने भव्य शादी का आयोजन किया और झलकारी देवी और लाल देवी से शादी की। शादी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें सूर्यदेव दोनों महिलाओं का हाथ थामे हुए फेरे ले रहे हैं। तीनों के परिवार गांव वालों की मौजूदगी में पूरे रीति-रिवाज के साथ रस्में निभा रहे हैं। बैकग्राउंड में ढोल भी जोर-जोर से बज रहा है। इस अनोखी शादी की हर तरफ चर्चा हो रही है।

रीति-रिवाजों के साथ हुई शादी

बताया जा रहा है कि सूर्यदेव को झलकारी देवी और लाल देवी से प्यार हो गया था, जिसके बाद तीनों ने साथ रहने का फैसला किया। पहले तो गांव के बुजुर्ग इस फैसले के खिलाफ थे, लेकिन बाद में वे भी इसके लिए राजी हो गए। बाद में बुजुर्गों ने तीनों की शादी करवाने में मदद की। सूर्यदेव, लाल देवी और झलकारी देवी की भव्य शादी करवाई गई।

पहले भी सामने आया था मामला

बता दें कि भारत में हिंदुओं के लिए एक से ज्यादा शादी करना गैरकानूनी है, हालांकि ऐसा मामला पहली बार नहीं देखा गया है। साल 2021 में तेलंगाना के आदिलाबाद जिले में भी एक शख्स ने एक ही मंडप में दो दुल्हनों से शादी की थी। यह शादी भी काफी चर्चा का विषय बनी थी। इसमें तीनों परिवारों के सदस्यों ने सभी रीति-रिवाज और रस्में निभाईं। इसी तरह साल 2022 में झारखंड के लोहरदगा इलाके में एक शख्स ने अपनी दो गर्लफ्रेंड से शादी की थी।

द्रौपदी संग समय व्यतीत करने के लिए पांचों पांडवों ने किया था एक-दूसरे संग ये समझौता, कहानी का ये हिस्सा था बेहद अलग!