India News(इंडिया न्यूज), Bizarre News: पुराने घरों में रहने वाले लोग जानते हैं कि अकेले में ऐसे घर कितने डरावने लगते हैं। डरने की कोई बात न होने के बावजूद भी लोग अक्सर इन घरों में असहज महसूस करते हैं। हाल ही में एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर उस घर के बारे में बताया जहां वह अपने दोस्तों के साथ किराए पर रहता था। व्यक्ति ने बताया कि वह 155 साल पुराने घर में रहता था। रात में उस घर से अजीबोगरीब आवाजें आती थीं। लेकिन एक दिन उन्हें एक डरावनी चीज का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उन्हें यकीन हो गया कि वह घर भूतिया है!

शख्स ने सुनाई चौंकाने वाली कहानी

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit r/centuryhomes पर एक ग्रुप है जिस पर एक यूजर @lagrimas333 ने बेहद चौंकाने वाली बात बताई। यूजर ने बताया कि वह और उसके दोस्त 1870 के दशक में बने एक घर में किराए पर रहते हैं। व्यक्ति ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ एक पुराने घर में रहता है जहां उन्हें अजीबोगरीब आवाजें सुनाई देती हैं। कई बार उन लोगों को लोगों के सीढ़ियों से ऊपर-नीचे चढ़ने की आवाजें सुनाई देती हैं। कई बार उन्हें परछाई भी दिखाई देती है। लेकिन एक दिन कुछ ऐसा हुआ जिससे उन्हें यकीन हो गया कि घर में भूत है।

High Court Order : प्रदेश में बिना प्रिस्क्रिप्शन दवा बेचने वालों पर सीबीआई-एनसीबी करेगी अब कड़ी कार्रवाई, धड़ल्ले से बेची जा रही हैं प्रतिबंधित दवाइयां

लोगों ने दी ये प्रतिक्रिया

एक रात लड़के और उसके दोस्तों को लगा कि उन्होंने कमरे में किसी को खड़ा देखा है, जो कमरे के अंधेरे हिस्से में खड़ा था। वह परछाई दूसरे कमरे में थी। इसे यूजर के दोस्त ने देखा था। अगली सुबह उसने पूछा कि क्या कल उसका कोई दोस्त आया था? जब उसने इनकार किया तो उसने पूरी कहानी बता दी। इसी ग्रुप पर लोगों ने कमेंट सेक्शन में बताया कि उन्होंने अपने पुराने घरों में क्या-क्या देखा। एक यूजर ने बताया कि वह एक महिला को जानता है, जो अगर सड़क पर कोई मृत जीव पड़ा देखती है तो उसे अपने साथ घर ले आती है और घर में ही दफना देती है। इस पोस्ट पर काफी प्रतिक्रियाएं आई हैं और दर्जनों लोगों ने कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया दी है।

‘हथीन में भी अब ट्रिपल इंजन की सरकार’ गौरव गौतम का बड़ा दावा, प्रत्याशी रेणुलता के पक्ष में की वोटों की अपील