India News (इंडिया न्यूज) Manoj Muntashir on Aurangzeb: गीतकार मनोज मुंतशिर ने औरंगजेब पर एक वीडियो जारी कर इतिहास की एक झलक दी है। इस वीडियो में वे औरंगजेब की क्रूरता के बारे में बात करते हुए इतिहासकारों पर आरोप लगाते नजर आए और बताया कि औरंगजेब की समाधि छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्य महाराष्ट्र में क्यों नहीं होनी चाहिए।

मोहन लाल बड़ौली की बजट पर प्रतिक्रिया, कहा – गरीबों,  किसानों, महिलाओं व युवाओं के सुन्दर भविष्य की रुपरेखा तय करने वाला बजट

औरंगजेब की कब्र महाराष्ट्र में क्यों नहीं होनी चाहिए?

मनोज मुंतशिर देश के हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखते हैं। हाल ही में उन्होंने औरंगजेब की कब्र को बचाने की मांग करने वालों को करारा जवाब दिया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें उन्होंने कहा, ‘औरंगजेब की कब्र संभाजी महाराज के राज्य में नहीं होनी चाहिए, क्योंकि औरंगजेब वो बेटा था जिसने गद्दी के लिए अपने पिता को कैद कर लिया था। इतना ही नहीं, उसने गद्दी के लिए अपने तीन भाइयों को भी मार डाला।’

औरंगजेब ने हिंदुओं पर अत्याचार किए थे

मनोज आगे कहते हैं, ‘औरंगजेब ने तलवार की नोक पर कश्मीर में हिंदुओं को मुसलमान बना दिया। उसने काशी और मथुरा जैसे सनातन के महान मंदिरों को ध्वस्त कर दिया। औरंगजेब ने संभाजी महाराज की जान ले ली। इसके साथ ही उसने होली और दिवाली जैसे हिंदू त्योहारों पर प्रतिबंध लगा दिया। जिसे हम मां का दर्जा देते हैं। उसने मुसलमानों को उस गाय माता को मारने की खुली छूट दे दी।’

देखें Video

मनोज ने मुसलमानों से की ये अपील

मनोज ने कहा, ‘मेरी सांसें खत्म हो जाएंगी लेकिन औरंगजेब की काली करतूतें खत्म नहीं होंगी। आप ऐसे शख्स को अपना हीरो मानते हैं। आप उसकी कब्र बचाना चाहते हैं, मैं भारत के उन मुसलमानों से गुजारिश करता हूं जो उसे पीर कहते हैं, आप उसे पीर कह सकते हैं, लेकिन हमें भाई न कहें। अब भाईचारा एक ही शर्त पर होगा। भारत का दुश्मन आपका दुश्मन है, पहले उसकी कब्र पर हमला करके ये साबित करें।’

हथियारों के बल पर स्टेडियम में अवैध निर्माण करने पहुंचे युवक, विरोध करने पर दी झूठे केस में फंसाने की धमकी, ग्रामीणों ने बनाई वीडियो