India News (इंडिया न्यूज), Thermometer Is Banned For Plane: आमतौर पर अगर हमें दूर की यात्रा करनी होती है और हम सक्षम होते हैं तो हम प्लेन से यात्रा करने की कोशिश करते हैं। प्लेन से यात्रा करने से हमारी यात्रा आसान हो जाती है और कम समय में अधिक दूरी तय की जा सकती है। इस दौरान हम सीमित मात्रा में सामान ले जा सकते हैं और प्लेन के अंदर कई सामान ले जाना प्रतिबंधित है। आप इन्हें किसी भी कीमत पर नहीं ले जा सकते। प्रतिबंधित सामानों में से एक थर्मामीटर भी है। अब आप सोच रहे होंगे कि इतनी छोटी सी चीज आप क्यों नहीं ले जा सकते। भले ही यह छोटी सी चीज हो, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे प्लेन क्रैश हो सकता है। आइए विस्तार से बताते हैं।

कौन सा थर्मामीटर बैन?

अगर आप भी प्लेन से यात्रा करने जा रहे हैं और आपके साथ कोई बीमार व्यक्ति है तो सावधान हो जाइए। अगर आप मरीज की जांच के लिए थर्मामीटर साथ ले जा रहे हैं तो जान लीजिए कि आपको प्लेन में चढ़ने नहीं दिया जाएगा। क्योंकि प्लेन में थर्मामीटर ले जाना प्रतिबंधित है। थर्मामीटर दो तरह के होते हैं, एक मर्करी और दूसरा डिजिटल। मर्करी थर्मामीटर को हवाई जहाज में नहीं ले जाया जा सकता, लेकिन डिजिटल थर्मामीटर की अनुमति है।

थर्मामीटर ले जाना क्यों मना?

विमान में थर्मामीटर न ले जाने का मुख्य कारण पारा है। दरअसल, पारा एल्युमिनियम का दुश्मन माना जाता है। पारे के कारण एल्युमिनियम को भारी नुकसान हो सकता है। हवाई जहाज बनाने में एल्युमिनियम का सबसे ज़्यादा इस्तेमाल होता है। इसलिए विमान में पारा या पारे से जुड़ी कोई भी चीज़ ले जाना प्रतिबंधित है। कहा जाता है कि अगर यह थर्मामीटर ऊपर जाने के बाद विमान में टूट जाता है, तो विमान क्रैश भी हो सकता है। इसलिए इसे चेक-इन बैगेज या कैरी-ऑन बैगेज में ले जाने की अनुमति नहीं है।

आसमान में तैर रहा ‘आलू के आकार ग्रह’, इतना कीमती… धरती के हर आदमी को बना देगा Elon Musk जितना अमीर

हवाई जहाज में बुखार कैसे मापा जाता है?

कोरोना के दौरान हमने कई ऐसी मशीनें देखी हैं, जिनमें पारा नहीं होता और उन्हें शरीर के सामने ले जाकर तापमान जांचने के लिए स्कैन किया जा सकता है। इसके अलावा डिजिटल थर्मामीटर भी ले जाया जा सकता है। लेकिन अगर कोई व्यक्ति नियमों का पालन नहीं करता और थर्मामीटर ले जाने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ़ सख्त कार्रवाई की जा सकती है। उसे जेल हो सकती है और भविष्य में हवाई यात्रा पर भी प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

राम गोपाल वर्मा पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, अब कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट, जाना पड़ेगा जेल? जानिए पूरा मामला