India News (इंडिया न्यूज),Viral Video: सोशल मीडिया पर आज एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप लोग हैरान रह जाएंगे। वैसे तो, मुंबई की लोकल ट्रेनों में यात्रियों के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता है, वहीँ इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है। कई बार यात्रियों के बीच बहस इतनी बढ़ जाती है कि लोग चलती ट्रेन में ही लड़ने लगते हैं। लेकिन आज एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने सारी हदें पार कर दी हैं।

मांग में सिंदूर-माथे पर लाल बिंदी, Cannes में भारतीय नारी बन छाईं अदिति राव हैदरी, सुहागन अवतार देख फैंस के मुंह से निकला, ‘परी कहें या अप्सरा’…

वायरल हो रहा वीडियो

दरअसल, मुंबई की एक लोकल ट्रेन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स किसी बात को लेकर महिला से लगातार बहस करता हुआ नजर आ रहा है। इतना ही नही इस वीडियो में शख्स ने महिला को ट्रेन में सबके सामने पीटना शुरू कर दिया। वहीँ ट्रेन में मौजूद लोग उसे रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन वो नहीं रुकता और महिला पर हमला करता रहता है।

गाली देने पर किया कांड

कुछ सेकंड के इस वीडियो में एक दाढ़ी वाले शख्स और महिला के बीच तीखी बहस होने लगती है। जिसके बाद वो शख्स खड़ा होकर महिला को बुरी तरह पीटने लगता है। वहीँ वो शख्स बार-बार लंच बॉक्स के बैग से उस महिला पर वार करता है। वीडियो में पुरुष आरोप लगाता है कि महिला ने उसकी मां के साथ दुर्व्यवहार किया है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपी की तलाश की जा रही है। यह घटना 16 मई को कांजुरमार्ग और कल्याण स्टेशनों के बीच हुई।

‘एक तीर से दो निशाने…’ ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ा है ऐश्वर्या राय के कान्स लुक का कनेक्शन? अंदाज देखते ही फैंस ने पकड़ लिया एक्ट्रेस का ‘Super Secret’