India News (इंडिया न्यूज), Mami Bhanja Love story: एक पुरानी कहावत है कि प्यार में कोई सीमा नहीं होती,  यह न तो उम्र देखता है और न ही रिश्ते। इसलिए कहा जाता है कि प्यार अंधा होता है। बीते दिनों उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसने सगे रिश्तों की सारी मर्यादाएं भंग कर दीं। 28 वर्षीय विवाहित महिला को अपने ही 18 वर्षीय भतीजे से प्यार हो गया। यह महज आकर्षण नहीं था, बल्कि यह ऐसा प्यार था, जिसने एक महिला को समाज, रिश्ते और मर्यादाएं छोड़ने पर मजबूर कर दिया।

पीड़ित पति को जब अपनी पत्नी के फिर से लापता होने की जानकारी मिली, तो वह थाने पहुंचा और पुलिस से मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।

एक महीने पहले पहली बार भागे थे दोनों

पीड़ित पति का आरोप है कि करीब एक महीने पहले उसकी पत्नी का उसके 18 वर्षीय भतीजे से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अचानक दोनों घर से गायब हो गए। हालांकि, कुछ दिनों बाद परिजनों और रिश्तेदारों की मदद से दोनों को ढूंढ लिया गया। सामाजिक बदनामी के डर से पति ने उस समय कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की और अपनी पत्नी को माफ कर उसके साथ रहने लगा।

लेकिन सोमवार को पत्नी फिर रहस्यमय तरीके से गायब हो गई। पति ने बताया कि उसका भतीजा भी उसी दिन से लापता है। वह अक्सर उनके घर आता-जाता था, लेकिन उनके रिश्ते के कारण किसी को शक नहीं हुआ। अब पति को यकीन है कि दोनों फिर भाग गए हैं।

बांग्लादेश ने भारत से बदले के लिए बनाया था प्लान… उन्हीं के देश पर पड़ गया भारी, निकल गई यूनुस की सारी अकड़

पुलिस का बयान

सरूरपुर कोतवाली प्रभारी अजय शुक्ला ने बताया कि शिकायतकर्ता सीधा-साधा व्यक्ति है और अपनी पत्नी के व्यवहार से काफी आहत है। उन्होंने बताया कि पहले मामले में सामाजिक दबाव के कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी। इस बार चाचा ने अपने भतीजे पर अपनी चाची को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और दोनों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगा दिए गए हैं। पुलिस जल्द ही दोनों को पकड़ने का दावा कर रही है।

बीमा पॉलिसी के पैसे हड़पने वाले गिरोह का एक और आरोपी काबू, ‘गंभीर बीमारी से पीड़ित या मृत्यु की कगार पर खड़े’ लोगों का करते थे फर्जी बीमा