India News (इंडिया न्यूज),  Miraculous Child: दुनिया में एक नहीं बल्कि कई चमत्कार देखने को मिलते हैं। जिन्हें देख कर चौंकना जायज है। न सिर्फ बड़े बल्कि बच्चे भी कभी-कभी ऐसा कारनामा कर देते हैं जिसके आगे अच्छे बड़े-बड़े लोग नतमस्तक हो जाते हैं। लोगों को समझ नहीं आता कि, आखिर ये हुआ कैसे? दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें एक छोटा बच्चा है जिसकी उम्र मात्र 8 से 10 साल तक रही होगी उसका चमत्कार देख बड़े-बड़े भी हैरान है। बच्चे के चमत्कार को देखकर लोग उसे कलियुग का कृष्णा कह रहे हैं।

मिल गया कलियुग का कान्हा

दरअसल, वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक छोटा सा लड़का गायों के झुंड के आगे बहुत तेजी से दौड़ रहा है और गायें भी उसके पीछे-पीछे बड़ी ख़ुशी से चल रही हैं, बच्चे को कोई भी नुकसान नहीं पहुंचा रहीं, यह दृश्य बहुत सुंदर और मन को मोह लेने वाला है। इसे देखकर हम कह सकते हैं कि, कैसे एक छोटा बच्चा भी जानवरों को अपने प्यार और स्नेह से काबू में कर सकता है और उनके साथ अच्छे संबंध बना सकता है।

‘पहलगाम आतंकी हमले के पीछे चीन का हाथ…’ पाकिस्तानी सेना के पूर्व अधिकारी ने दिया चौंकाने वाला दावा, दुनिया के सामने खोल दी ड्रैगन की पोल

वीडियो देखने वाला हर शख्स हैरान

इस वीडियो को देखने वाला हर शख्श हैरान है और वो इससे बच्चे को देखे ही जा रहा है। हिन्दू धर्म में तो गायों को विशेष महत्व दिया जाता है, जिस वजह से हिन्दू लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार ये बच्चा गुजरात का बताया जा रहा है। लेकिन वीडियो को एक बार देखने से मन नहीं भर रहा है। लोगों ने वीडियो पर ढेरों लाइक और कमैंट्स भी किये हैं।

ना सर्जिकल स्ट्राइक और ना एयरस्ट्राइक…इस बार होगा ऐसा वार, सपने में भी नहीं सोचा होगा पाकिस्तान, भारत ने भारत ने की ऐसी तैयारी