India News(इंडिया न्यूज़), Miss Universe 2023 Winner, दिल्ली: मिस यूनिवर्स 2023 के नाम का ऐलान हो चुका है इस बार मिस यूनिवर्स का किताब हासिल करने वाली विनर का नाम शेन्निस पलासियोस है। 72वें मिस यूनिवर्स की विनर निकारागुआ की रहने वाली है। वहीं दुनियाभर की तमाम हसीनाओं की पीछे छोड़कर उन्होंने मिस यूनिवर्स का ताज अपने सर पर पहना है।

इमोशनल हुईं नई मिस यूनिवर्स

शो में मिस यूनिवर्स 2022 आर बोनी ने शेन्निस पलासियोस को ताज पहनाया। वहीं ताज पहननने के बाद शेन्निस पलासियोस काफी इमोशनल नजर आई। वीडियो में देखा जा सकता है कि उनकी आंखों में खुशी के आंसू है।

खास बात बताए तो मिस यूनिवर्स 2023 का खिताब जीतने वाली शेन्निस पलासियोस निकारागुआ की पहली महिला हैं। जिन्होंने ‘ब्यूटी क्वीन’ का खिताब जीत। वहीं ये चींज उनके देशके लिए काफी मायने रखती है।

टॉप 3 में इन हासिल ने बनाई जगह

कंपटीशन की बात करें तो टॉप 3 में इस बार थाईलैंड और ऑस्ट्रेलिया की सुंदरियों ने अपनी जगह बनाई थी। लेकिन दोनों को पछाड़ते हुए शेन्निस पलासियोस ने मिस यूनिवर्स 2023 का ताज अपने नाम कर लिया। कंपटीशन में थाईलैंड की एन्टोनिया पोर्सिल्ड फर्स्ट रनर-अप रहीं, जबकि ऑस्ट्रेलिया की मोरया विल्सन के सिर सेकंड रनर-अप का ताज मिला।

टॉप 20 में रहा भारत 

आखिर में बताे तो इस साल मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में चंडीगढ़ में जन्मी श्वेता शारदा ने भारत का को दिखाया था। उन्होंने टॉप 20 फाइनलिस्ट में अपनी जगह बनाई। हालांकि, वो ताज नहीं जीत पाईं। वहीं, इस साल पाकिस्तान ने भी पहली बार मिस यूनिवर्स 2023 में डेब्यू किया था।

84 देशों के हासिल बनी थी हिस्सा

72वें मिस यूनिवर्स 2023 में 84 देशों की हसीनाएं नजर आई थी। जिसमें शेन्निस पलासियोस ने सभी को पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल की।

 

ये भी पढ़े: