India News (इंडिया न्यूज़), Miss World 2024, दिल्ली: इस बार 71वें मिस वर्ल्ड प्रेजेंट प्रतियोगिता का आयोजन भारत में हो रहा है और इस का आगाज 20 फरवरी से हो चुका है। बता दे की फाइनल 9 मार्च को जिओ मुंबई कन्वेंशन में किया जाएगा। वही मिस वर्ल्ड 2024 में भारत की तरफ से सिनी शेट्टी हिस्सा ले रही है। वह 21 साल की है और 2022 में फेमिना मिस इंडिया के विनर रही थी। इसके अलावा सिनी शेट्टी कहीं और खिताब भी जीत चुकी है और वह मॉडलिंग के साथ सोशल मीडिया पर काफी अच्छी फैन फॉलोइंग रखती हैं।
2024 मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत की सिनी शेट्टी 120 कंटेस्टेंट्स के साथ टक्कर कर रही है। जिसमें वह अपने स्टाइल लुक्स और इंटेलीजेंस के मदद से जीत हासिल कर सकते हैं।
साउथ इंडियन ब्यूटी है सिनी शेट्टी
बता दे कि सिनी शेट्टी साउथ इंडियन ब्यूटी है दरअसल सिनी शेट्टी मूल रूप से कर्नाटक से तालुका रखती है। लेकिन उनका जन्म मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था। एजुकेशन भी उन्होंने मुंबई से ही पूरी की। इसके साथ ही बता दे कि वह मॉडलिंग के साथ अपनी पढ़ाई को भी जारी रख रही है।
ये भी पढे़: राजनेता ने लगाए Trisha Krishnan पर भदै आरोप, कानूनी कार्रवाई पर पहुंची एक्ट्रेस?
अकाउंटेंट का फाइनेंस में हैं बैचलर डिग्री
22 साल की मॉडल और फेमिना मिस इंडिया ट्रॉफी होल्डर सिनी शेट्टी ने अकाउंटिंग और फाइनेंस में बैचलर्स डिग्री हासिल की है। वह बचपन से ही डांस की काफी शौकीन थी और उन्होंने भरतनाट्यम डांस में प्रशिक्षण लिया है। डांस के अलावा पेंटिंग, बैडमिंटन और कुकिंग में काफी शौक रखती है।
ये भी पढे़: न्यूड रहना पसंद करते हैं Vidyut Jammwal, वायरल तस्वीरों पर तोड़ी चुप्पी
कई खिताब में हासिल किए नाम
इसके साथ ही बता दे की साल 2022 में फेमिना मिस इंडिया जीतने के अलावा एनआईएफडी मिस टैलेंट का सब टाइटल भी अपने नाम कर चुके हैं। इसके अलावा वह मिस ब्यूटी ब्यूटीफुल भी रह चुकी है। पढ़ाई के दौरान सीन मॉडलिंग में कदम रख चुकी थी और 2017 में भारत की ओर से मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का ताज जीता था। उसे दौरान भी वह मॉडलिंग कर रही थी।
ये भी पढे़: Bihar Schools News: बिहार में अब इतने बजे से खुलेंगे स्कूल, जानें पूरा टाइम टेबल