India News (इंडिया न्यूज), Mosquitoes: अगर किसी से पूछा जाए कि दुनिया का सबसे खतरनाक जानवर कौन सा है, तो जाहिर सी बात है कि सबसे पहले आपके दिमाग में शेर का नाम आएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि शेर को जंगल का राजा कहा जाता है। हालांकि, आपका जवाब गलत है। ताकतवर और काफी खूंखार होने के बावजूद शेर दुनिया के सबसे खतरनाक जानवरों में शुमार होने से दूर भी नहीं है। ऐसे में आइए आपको इसके बारे में बताते हैं…
दुनिया का सबसे खतरनाक जानवर
दुनिया के सबसे खतरनाक जानवरों की लिस्ट में जिस जानवर का नाम आता है, वो आकार में छोटा और इतना कमजोर होता है कि चुटकी भर से ही मर जाता है। दरअसल, ये कोई और नहीं बल्कि मच्छर है। आज मच्छर दुनिया के हर कोने में मौजूद हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, दुनिया की 80 फीसदी आबादी मच्छरों के आतंक से प्रभावित है। आपको बता दें कि मच्छरों के काटने से डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी खतरनाक बीमारियां फैलती हैं, जो जानलेवा भी हो सकती हैं।
हर साल लाखों लोगों की मौत का कारण
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जानवरों से होने वाली बीमारियों से होने वाली मौतों के मामले में मच्छर सबसे आगे हैं। मच्छरों के काटने से हर साल 700,000 से ज़्यादा मौतें होती हैं। WHO के आंकड़ों के अनुसार, एनोफिलीज मच्छर के काटने से हर साल दुनिया भर में 249 मिलियन लोग मलेरिया से पीड़ित होते हैं, जिसमें हर साल 6 लाख से ज़्यादा लोगों की मौत होती है। इसमें 5 साल से कम उम्र के बच्चों की संख्या ज़्यादा है।
हर साल 3.9 बिलियन लोग डेंगू का शिकार
मच्छरों से होने वाली बीमारियों में डेंगू भी शामिल है। आंकड़ों के अनुसार, 132 से ज़्यादा देशों में 3.9 बिलियन से ज़्यादा लोग हर साल डेंगू से पीड़ित होते हैं, जिसकी वजह से हर साल 40 हज़ार मौतें होती हैं। इसके अलावा वैश्विक आबादी दूसरी बीमारियों से भी प्रभावित होती है।
जेल में बंद इमरान खान को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार, हो गई बड़ी घोषणा, PM शहबाज के उड़े तोते