India News (इंडिया न्यूज), Beggar Love Story: आपने कई बार पढ़ा या सुना होगा कि प्यार अंधा होता है। कई ऐसी कहानियां सामने आती हैं, जहां प्यार के ऐसे किस्से देखने को मिलते हैं कि उन पर यकीन करना भी मुश्किल हो जाता है। पहले प्यार में जाति-धर्म की दीवारें टूट जाती थीं. तब उम्र की सीमा भी प्रेमियों को नहीं रोक पाती थी। अब अगर प्यार हो जाए तो शादीशुदा लोग अपना घर तोड़ने से भी नहीं कतराते। ऐसी ही एक प्रेम कहानी हरदोई से सामने आई है। यहां एक 36 साल की महिला अपने पति और छह बच्चों को छोड़कर एक भिखारी के साथ भाग गई. जी हां, आपने सही पढ़ा। छह बच्चों की मां को पड़ोस में भीख मांगने आने वाले पंडित युवक से प्यार हो गया। महिला के पति 45 वर्षीय राजू ने पुलिस में भारतीय दंड संहिता की धारा 87 के तहत मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अक्सर आता था भिखारी

महिला के पति राजू ने बताया कि वह अपनी पत्नी राजेश्वरी और छह बच्चों के साथ रहता है। नन्हे पंडित उसके मोहल्ले में भीख मांगने आता था। उसने कई बार अपनी पत्नी को भिखारी से बात करते देखा था। फटे कपड़ों में भिखारी अक्सर उसके घर के सामने से गुजरता था। एक बार उसने राजेश्वरी को नन्हे पंडित से फोन पर बात करते हुए पकड़ भी लिया था।

गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने के चक्कर में हदें पार कर गया बेवकूफ गैंगस्टर, डाल दिया करतूत का Video, फिर 7 पुश्तों को पुलिस ने सिखाया सबक

पैसे लेकर भाग गया

राजू ने बताया कि 3 जनवरी को दोपहर करीब 2 बजे राजेश्वरी सब्जी खरीदने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। राजू ने घर जाकर देखा तो पाया कि भैंस बेचकर रखे पैसे गायब थे। इसके बाद उसे नन्हे पंडित पर शक हुआ कि वह उसकी पत्नी को लेकर भाग गया है। पुलिस ने नन्हे पंडित की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के लोगों के बयानों के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है।

शव के पैरों में कपड़ा बांधकर घसीटते दिखे पोस्टमार्टम हाउस के 2 कर्मी, वीडियो देख पसीज जाएगा कलेजा, लोगों ने कहा ये मानवता की मौत है…