India News (इंडिया न्यूज),Manohar Dhakad Video: मध्य प्रदेश के नेता मनोहर लाल धाकड़, जो कथित तौर पर एक राजमार्ग पर एक महिला के साथ अश्लील हरकत करते हुए कैमरे में कैद हुए थे। अब उनको मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किए जाने के बाद जमानत दे दी गई है। आपको बता दें धाकड़ को मध्य प्रदेश के मंदसौर के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अश्लील हरकत करते हुए पकड़ा गया था, जिसे कैमरे में कैद किया गया और सोशल मीडिया पर खूब वायरल किया गया। वहीँ इसके बाद एक अन्य वीडियो में दोनों को एक्सप्रेसवे पर डांस करते हुए दिखाया गया। इसके आधार पर मामला दर्ज किया गया और धाकड़ को गिरफ्तार कर लिया गया।

बेहद काम की चीज है ये 6 सरकारी ऐप्स, एक ही स्थान पर मिलेगी सारी सुविधाएं, तुरंत करें अपने मोबाइल पर डाउनलोड

जानिए क्या बोले वकील

वहीँ सोमवार को धाकड़ को जमानत मिलने के बाद भी उनका पता नहीं चल पाया है, लेकिन उनके वकील संजय सोनी ने वीडियो की प्रामाणिकता पर संदेह जताते हुए कहा कि यह AI द्वारा बनाया गया है। वहीँ वकील के बयान के बाद हर कोई हैरान है। लोगों का कहना है कि ये वीडियो AI जनरेटेड कैसे हो सकता है। वहीँ इस खबर के बाद लोग सोशल मीडिया पर तरह तरह के मेम्स बना रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

BJP ने भी किया कड़ा विरोध

वहीँ आपकी जानकारी के लिए बता दें, पुलिस ने उसी रात बानी गांव में धाकड़ के घर पर भी छापा मारा और सीसीटीवी फुटेज में दिख रही कार को जब्त कर लिया, हालांकि नेता खुद परिसर में नहीं मिले। इस बीच, अधिकारियों को अभी तक वीडियो में दिख रही महिला की पहचान नहीं हो पाई है। वहीँ इस घटना के बाद बवाल मचने पर युवा महासभा संगठन ने धाकड़ को राष्ट्रीय महासचिव पद से निष्कासित कर दिया है। धाकड़ के भाजपा से जुड़े होने की खबरों के बीच पार्टी ने उनके प्राथमिक सदस्य होने से साफ इनकार किया है। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि धाकड़ पार्टी के प्राथमिक सदस्य नहीं हैं।

दिल्ली के बुजुर्गों के लिए CM Rekha ने खोल दिया खजाना, पेंशन को लेकर नया नियम सुनकर उछल पड़ेंगे, भूल जाएंगे घुटनों का दर्द