India News (इंडिया न्यूज), Latest News Of Mumbai: हाल ही में महाराष्ट्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई जिसमे एक शख्स को उसकी हवस की माया इतनी भारी पड़ गई कि उसे सम्भलने तक मौका न मिल सका। जी हाँ! मुंबई के डीबी मार्ग पुलिस स्टेशन की ज्यूरिस्डिक्शन में एक नाबालिग लड़की से शारीरिक संबंध बनाते समय 41 साल का व्यक्ति मौत को प्यारा हो गया। केस के बारे में आगे जानते और समझते हुए पता चला कि, मृतक शख्स का नाम संजय कुमार तिवारी था, साथ ही प्राथमिक जांच के दौरान पुलिस को ये भी पता चला कि शारीरिक संबंध बनाने से पहले संजय ने कुछ गोलियां खाई थी जिसका परिणाम बना उसकी मौत।

पुलिस ने पता लगाया पूरा सच

केस को आगे समझते हुए पुलिस ने बताया कि एक बार लड़की के पिता को स्ट्रोक आया था, उस समय संजय ने लड़की की मदद करते हुए अपना हाथ उसकी ओर बढ़ाया था, जिसके बाद से दोनों में बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और 2 अक्टूबर को संजय पीड़ित लड़की को घुमाने के बहाने मुंबई के ग्रांट रोड इलाके में स्थित सुपर होटल ले गया जहां कहानी ने एक अलग ही मोड़ ले लिया, चूंकि लड़की की उम्र कम थी, इसलिए दोनों फर्जी आधार कार्ड देकर होटल में चेक इन करा लेते है।

पृथ्वी की तरफ प्रति सेकेंड की रफ्तार से सूर्य फेक रहा है तबाही, धरती को बचाए रखता है ये ‘बॉडीगार्ड’

लेकिन उन्हें ये नहीं पता था कि वह आये तो दो है लेकिन यहाँ से जिन्दा सिर्फ एक ही जा सकेगा। लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाने से पहले 41 साल के संजय ने कुछ गोलियां खा ली थीं। जिसके कुछ ही देर बाद संजय बेहोश हो गया तो लड़की ने होटल स्टाफ की मदद से पुलिस को फोन कराया और मामला देखते ही देखते पेचीदा होता चला गया। संजय को तुरंत ही पास के जेजे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने मृतक संजय के खिलाफ नाबालिग लड़की से शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में संबंधित पोस्को एक्ट के तहत FIR दर्ज भी की थी लेकिन संजय अपनी आखिरी सांसे भी छोड़ चुका था।

बांके बिहारी मंदिर में हाथी के मुंह से निकल रहा था गंदा पानी, अमृत समझ कर पीते रहे लोग, Video खुली सच्चाई तो कलेजा मुंह को आ गया

गुजरात में भी देखने मिला था ऐसा ही मामला

ऐसा पहली बार नहीं जब कोई इसी तरह का केस देखने को मिला हो। जी हाँ! आपको बता दें कि इससे पहले भी गुजरात के नवसारी जिले से ऐसी ही एक होश उड़ा देने वाली खबर सामने आई थी, जहां एक लड़की की अपने बॉयफ्रेंड संग शारीरिक संबंध बनाने के बाद 23 साल की नर्सिंग ग्रेजुएट लड़की की ओवर ब्लीडिंग होने की कारण मौत हो गई थी। मामले की तहकीकात के बाद फोरेंसिक रिपोर्ट से पता चला था कि शारीरिक संबंध बनाने के दौरान लड़की का प्राइवेट पार्ट फट गया था, जिसकी वजह से हद से ज्यादा ब्लीडिंग शुरू हो गई थी और लड़की ने उसी समय दम तोड़ दिया था।

Viral Video : कार में अपने आशिक के साथ बैठी थी महिला! पति आया और… दे दना दन शुरू, वीडियो तेजी से हो रहा वायरल

Disclaimer: इंडिया न्यूज़ इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।