India News (इंडिया न्यूज), Najam Sethi Viral Video: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच पाकिस्तान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में पूर्व पीसीबी चीफ नजम सेठी पाकिस्तान न्यूज चैनल Samaa tv को इंटरव्यू दे रहे हैं। इस इंटरव्यू में नजम सेठी कहते हुए नजर आ रहे हैं कि, भारत पूरी दुनिया में अपना एक मजबूत मुकाम रखता है। दरअसल, समा टीवी की एंकर सवाल करती है कि भारत और पाकिस्तान के बीच जो तनाव चल रहा है इसे कोई तीसरा मुल्क(देश) खत्म करा सकता है। इस पर नजम सेठी ने जवाब देते हुए कहा कि मेरे हिसाब से अभी कोई देश ऐसा नहीं करा सकता है। इसके पीछे की वजह बताते हुए वो कहते हैं कि भारत टेंशन कम करने की चाहत ही नहीं रखता है। हम (पाकिस्तान) चाहते हैं कि टेंशन कम हो।

नजम सेठी ने क्या कहा?

नजम सेठी ने आगे इस इंटरव्यू में कहा कि, वो (भारत) समझते हैं कि पाकिस्तान एक कमजोर मुल्क है। पाकिस्तान एक बेहद खतरनाक दौर से गुजर रहा है। पाकिस्तान की आंतरिक कलह भी खुलकर सामने आ रही है। हम आपस में ही लड़ रहे हैं। आगे वो इस बात को स्वीकार भी करते हैं कि, पाकिस्तान में कई तरह के आंतरिक कलह चल रहे हैं। आगे वो इस बात को भी मानते हैं कि पाकिस्तान पूरी दुनिया में अलग-थलग पड़ा हुआ है। अमेरिका और पाकिस्तान के संबंध पहले की तरह नहीं रहे हैं। इसके अलावा, पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था भी डोलती हुई नजर आ रही है। ईरान और अफगानिस्तान के साथ पाकिस्तान के संबंध उतने अच्छे नहीं है।

बाबा रामदेव ने बताया पुरानी से पुरानी कब्ज को भी जड़ से खत्म कर देगा एक ऐसा नायाब नुस्खा, आंतों में जमा मल कुरेद देगा ये उपाय

पाकिस्तान के मुकाबले भारत की स्थिति मजबूत

इसपर तपाक से समा टीवी की एंकर कहती नजर आती है कि, भारत के भी तो हालात उस तरह से नहीं है।आगे वो भारत और बांग्लादेश के बीच बिगड़ते रिश्ते का हवाला देते हैं। एंकर के इस बात को नजम सेठी पूरी तरह से नकारते हुए कहते हैं कि, नहीं ऐसा नहीं है। भारत के अंदर हालात जैसे भी हो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत के सभी देशों के साथ अच्छे संबंध है। इसे नजम सेठी इस तरह से कहते हैं कि इंडिया इंटरनेशनल कम्युनिटी की डार्लिंग है। बदकिस्मती हमारी(पाकिस्तानी) की ये है कि, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हमारे हालात सही नहीं है। इंटरनेशनल कम्युनिटी की हम (पाकिस्तान) डार्लिंग नहीं है। अभी भी भारत के अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अच्छे संबंध हैं। भारत को बड़ी मात्रा में विदेशी निवेश मिलती है। अरब देश भारत का समर्थन करता है। सऊदी अरब और यूएई ने करोड़ों रुपये भारत में निवेश किए हैं।कुल मिलाकर नजम सेठी के अनुसार पाकिस्तान के मुकाबले भारत की स्थिति काफी मजबूत है। 

‘पाकिस्तान भेजो…’, Big-B से लेकर शाहरुख-सलमान तक, इन सितारों के दिल में क्यों नहीं धधक रही पाकिस्तान के लिए आग, चुप्पी पर भड़के लोग