India News (इंडिया न्यूज़), Nayanthara, दिल्ली: शाहरुख खान के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले नयनतारा जो साउथ की एक जानी मानी एक्ट्रेस है। वह बॉलीवुड में डेब्यू कर रही है। उसके साथ ही बता दे की नयनतारा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर डेब्यू भी किया है और कुछ समय पहले ही एक प्यारी सी वीडियो फैंस के लिए शेयर की है।
नयनतारा ने बच्चों के साथ वीडियो की शेयर
बता दे की नयनतारा ने अपने दोनों बेटे उइर और उलाग के साथ एक वीडियो शेयर की है। जिसमें मां और बेटे व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आ रहे हैं और तीनों ने आंखों पर काला चश्मा लगाया हुआ है। यह वीडियो नयनतारा के घर का है।
ये भी पढ़े: बुर्ज खलीफा पर दिखाया जाएगा जवान का ट्रेलर, दुबई के लिए शाहरुख हुए रवाना