India News (इंडिया न्यूज़), Nick Jonas In Mumbai, दिल्ली: जोनास ब्रदर्स भारत में अपने पहले इवेंट के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बता दें कि निक जोनास, केविन जोनास और जो जोनास लोलापालूजा इंडिया में अपने म्यूजिक इवेंट के लिए मुंबई पहुंच गए है और तीनों को पैपराजी द्वारा मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। वहीं प्रियंका चोपड़ा के फैंस ने अपने ‘जीजू’ निक जोनास का मुंबई में स्वागत किया।
निक जोनास, जो जोनास, केविन जोनास के साथ मुंबई पहुंचे
शनिवार यानी 27 जनवरी को पैपराजी ने जोनास ब्रदर्स को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा। कार की ओर जाने से पहले भाइयों ने पैपराजी के लिए एक साथ पोज़ दिया। निक जोनास ने इस दौरान बेज रंग के ट्रैकसूट में, एक छोटा काला बैग ले रखा था। उन्होंने इस आउटफिट को बेसबॉल कैप और सफेद स्नीकर्स के साथ टीमअप किया था। जो जोनास नीली जैकेट और ग्रे पैंट के साथ नारंगी रंग की टी-शर्ट नजर आए। इस दौरान केविन ऑलिव-ग्रीन कॉलर वाली टी-शर्ट, ब्लैक पैंट और व्हाइट स्नीकर्स में देखा गया।
इसके साथ ही बता दें कि निक जोनास को अपने भाइयों के साथ कार की ओर जाने से पहले पैपराजी की ओर हाथ हिलाते देखा गए। जैसे ही पैपराजी ने कहा, “भारत में आपका स्वागत है” जिसके जवाब में निक ने, “धन्यवाद” कहा।
प्रियंका के फैंस ने ‘जीजू’ का किया स्वागत
जोनास ब्रदर्स के फैंस उन्हें भारत में देखा पागल हो गए है और वीडियो पर अपनी कमेंट से प्यार बरसा रहे है। इतना ही नहीं, प्रियंका चोपड़ा के फैंस ने निक जोनास को प्यार से ‘जीजू’ कहकर बोलाया और उनका जोरदार स्वागत किया। निक जोनास के मुंबई पहुंचने के एक वीडियो पर कमेंट करते हुए, एक फैन ने लिखा, “नेशनल जीजू”, जबकि दूसरे ने कहा, “आपका स्वागत है जीजू..जो.. केविन और हमारे सभी ससुराल वालों का।”
Comments on video of Nick Jonas’ arrival in Mumbai
आखिर में बता दें कि कल यानी की 26 जनवरी को प्रियंका चोपड़ा ने भी जोनास ब्रदर्स के मुंबई में पहली बार परफॉम करने पर अपना उत्साह व्यक्त किया था। उनके लिए उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “निक जोनास, केविन जोनास और जो जोनास आखिरकार मुंबई में प्रदर्शन कर रहे हैं! मेरा दिल।”
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास, जिन्होंने दिसंबर 2018 में जोधपुर में शादी की, अपनी 2 साल की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास के प्यारे माता-पिता हैं।
पिछले साल मार्च में प्रियंका और निक अपनी बेटी मालती को पहली बार भारत लेकर आए थे। वे नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र के लॉन्च के लिए मुंबई में थे। पपराज़ी के लिए मालती के साथ पोज़ देते हुए जोड़े की तस्वीरें उस समय वायरल हो गई थीं।
ये भी पढ़े:
- Suhana-Ananya: अनन्या और इस एक्ट्रेस ने मां के साथ बिताया क्वालिटी टाइम, शाहरुख से है गहरा रिश्ता
- Republic Day 2024: भारतीय गणतंत्र दिवस पर दुनियाभर में धूम, अपनी संस्कृति में प्रवासी भारतीयों ने फहराया तिरंगा
- Ashok Tanwar: बीजेपी में शामिल हुए AAP के पूर्व नेता अशोक…