India News (इंडिया न्यूज), Nostradamus Predictions 2025: फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता ‘नास्त्रेदमस’ को दुनिया का सबसे बड़ा भविष्यवक्ता माना जाता है। उनकी ज्यादातर भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। यही वजह है कि पूरी दुनिया उनकी भविष्यवाणियों पर यकीन करती है। नास्त्रेदमस ने अपनी किताब लेस प्रोफेटीज में भविष्यवाणियां (Nostradamus Predictions 2025) की थीं, जिनमें से ज्यादातर सच साबित हुई हैं। नास्त्रेदमस ने भारत और हिंदू धर्म को लेकर भी भविष्यवाणियां की थीं, जिसकी इन दिनों खूब चर्चा हो रही है।
उन्होंने साल 2025 के लिए भी कई डरावनी भविष्यवाणियां की थीं। इस समय भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल है। पूरी दुनिया में इस बात का डर है कि दोनों देशों के बीच जल्द ही युद्ध छिड़ सकता है। एशिया और यूरोप के कई छोटे देशों के बीच भी इन दिनों काफी तनावपूर्ण माहौल है। बांग्लादेश और श्रीलंका में असंतोष की स्थिति है। यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध चल रहा है। आइए जानते हैं नास्त्रेदमस ने हिंदू धर्म के बारे में क्या भविष्यवाणी की है?
भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध की भविष्यवाणी
नास्त्रेदमस ने भारत पाकिस्तान के बारे में अपनी भविष्यवाणी में कहा था कि भारत तैयार रहे वरना हाथी यानी पाकिस्तान अपनी सेना से उसे चौंका सकता है। इसके अलावा उन्होंने साल 2025 के लिए कहा था कि इस साल भयंकर गर्म हवाएं चलेंगी। गर्मी बहुत ज्यादा होगी। जलवायु परिवर्तन से सबसे ज्यादा यूरोप प्रभावित होगा।
हिंदू धर्म पर भी की भविष्यवाणी
नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी में कहा है कि हिंदू धर्म का उदय होगा। उनकी भविष्यवाणी के अनुसार दक्षिण भारत का एक नेता पूरी दुनिया पर छा जाएगा। इसके साथ ही रूस जैसा शक्तिशाली देश भी हिंदू धर्म का प्रचार करेगा। नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के अनुसार 21वीं सदी में भारत एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभरेगा और भारतीय संस्कृति, वेदांत और योग का प्रचार पूरी दुनिया में होगा।
दक्षिण भारत दुनिया का एकमात्र ऐसा प्रायद्वीप है जहां तीन समुद्र एक दूसरे से मिलते हैं। नास्त्रेदमस ने कहा है कि दुश्मनों का नाश करने वाला महान हिंदू नेता एक दक्षिण भारतीय होगा जो गुरुवार का सम्मान और पूजा करेगा। हिंदू ही एकमात्र लोग हैं जो गुरुवार को पवित्र मानते हैं। उनकी भविष्यवाणी के अनुसार, विजयी नेता पूरे एशिया को एक साथ रखेगा।
DRDO ने स्वदेशी तकनीक से विकसित MIGM का सफल किया परीक्षण, जानें क्या है इसकी खासियत