India News (इंडिया न्यूज), Nostradamus Prediction About India Pakistan War: भारत-पाक के बीच बढ़ते तनाव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ा दी है। सीमा पर सैन्य गतिविधियां बढ़ने और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसी कार्रवाइयों से माहौल युद्ध जैसा हो गया है। ऐसे में एक बार फिर फ्रांसीसी भविष्यवक्ता माइकल डि नास्त्रेदमस की सदियों पुरानी भविष्यवाणियों की चर्चा जोर पकड़ रही है। कहा जा रहा है कि नास्त्रेदमस ने करीब 500 साल पहले भारत-पाक युद्ध की भविष्यवाणी कर दी थी। नास्त्रेदमस का जन्म 14 दिसंबर 1503 को फ्रांस के सेंट रेमी गांव में हुआ था। उन्होंने ‘लेस प्रोफेटीज’ नाम की किताब में भविष्यवाणियां की थीं, जिनमें से कई आज तक सच साबित हुई हैं।
सच हो गई नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी
इन भविष्यवाणियों में एक बात यह थी कि वर्ष 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच भयंकर तनाव और युद्ध की स्थिति बन सकती है। आज के हालात को देखते हुए यह भविष्यवाणी चौंकाने वाली लगती है। नास्त्रेदमस ने चेतावनी दी थी कि भारत को सतर्क रहना चाहिए, क्योंकि पाकिस्तान अचानक हमला कर सकता है। इसके साथ ही उन्होंने 2025 के लिए भीषण गर्मी और जलवायु परिवर्तन की चेतावनी दी थी, जिसका सबसे ज्यादा असर यूरोप पर पड़ेगा। मौजूदा वैश्विक परिदृश्य इस चेतावनी को काफी हद तक सही ठहराता है। एशिया और यूरोप के कई देशों में राजनीतिक और सामाजिक अस्थिरता बढ़ रही है। रूस-यूक्रेन युद्ध, श्रीलंका और बांग्लादेश में असंतोष और चीन की आक्रामक नीतियों ने पूरे क्षेत्र को अस्थिर कर दिया है। ऐसे माहौल में भारत की भूमिका अहम होती जा रही है।
PM मोदी को लेकर क्या बोले थे नास्त्रेदमस?
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों में हिंदू धर्म और भारत के वैश्विक प्रभाव का भी जिक्र है। उन्होंने कहा था कि दक्षिण भारत से एक नेता उभरेगा, जो पूरी दुनिया में भारतीय संस्कृति और योग का प्रचार करेगा। इस नेता के लिए गुरुवार का दिन खास महत्व रखेगा और वह एशिया को एकजुट करने में सफल होगा। यह भविष्यवाणी एक ऐसे भारत की ओर इशारा करती है जो आज वैश्विक पटल पर मजबूती से उभर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम भी इस संदर्भ में अक्सर जोड़ा जाता है, जो दक्षिण भारत में अपनी सक्रिय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय पटल पर भारत की मजबूत उपस्थिति के कारण चर्चा में बने रहते हैं।यह दावा करना तो मुश्किल है कि नास्त्रेदमस की ये भविष्यवाणियां सच हैं, लेकिन मौजूदा घटनाक्रम उनकी बातों की झलक जरूर देते हैं। अब देखना यह है कि आने वाला समय इन भविष्यवाणियों को और भी सटीक साबित करता है या नहीं।