इंडिया न्यूज:(Janhvi Kapoor And NTR30) श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर आज जाने की 6 मार्च को अपना जन्मदिन मना रही है। वही जन्मदिन पर उन्होंने अपने फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया है। जिसमें उन्होंने अपनी फिल्म पहला लुक शेयर कर सबकों चौका दिया है। वही बता दे कि लंबे समय से खबर आ रही थी कि जान्हवी कपूर साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के साथ साउथ फिल्मों में डेब्यू करने वाले हैं। वहीं अब इस चीज की पुष्टि जान्हवी और एनटीआर की टीम ने कर दिया है। जान्हवी के जन्मदिन पर NTR30 के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर जान्हवी कपूर के फिल्म लुक को शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है और आधिकारिक रूप से उनका एनटीआर टीम में स्वागत किया है।

मेकर्स ने फिल्म की घोषणा करते हुए लिखा

वह #ntr30 की भयंकर दुनिया में तूफान में शांत है। जन्मदिन मुबारक हो और #JanhviKapoor पर आपका स्वागत है। वही तस्वीर में जान्हवी गुलाबी ब्लाउज और ग्रे, भूरे रंग की साड़ी में झील के किनारे बैठी नजर आ रही हैं। इसके साथ की जान्हवी ने भी पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम आईडी पर शेयर कर उसपर लिखा, “आखिर कार ये हो रहा है। अपने पसंदीदा के साथ जाने का इंतजार नहीं कर सकती”

NTR30 में जान्हवी की फीस

NTR30 की शूटिंग इस साल 1 जनवरी से शुरू हो जाएगी। वही यह फिल्म 5 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में देखी जा सकती है। इसके साथ ही कई लोगों ये जानने के लिए बड़े एक्साइटिड है कि जान्हवी को NTR30 में काम करने की कितनी फीस मिल रही है। तो बता दें की अब तक की रिपोर्ट के मुताबिक पता चला है कि जान्हवी कपूर को इस फिल्म के लिए 3.5 करोड रुपए मिल रहे हैं। वही एक और चीज आपको बताए तो जान्हवी के उनकी पहली फिल्म धड़क के लिए केवल 60 लाख रुपये दिए गए थे।

 

ये भी पढ़े: जहान्वी ने कहा, मां के जाने का अजीब सा सुकून हैं