India News (इंडिया न्यूज), Oarfish: हाल ही में तमिलनाडु के समुद्र तट पर मछुआरों ने एक बेहद दुर्लभ समुद्री मछली को पकड़ा है, इस जीव को वैज्ञानिक ओरफिश कहते हैं। इस मछली को अधिकतर समुद्र की गहराई में पाया गयाहै, लेकिन यदि ये मछली सतह पर आती है तो ये कोई बड़ी दुर्घटना का संकेत मानी जाती है। इसी वजह से इस मछली के मिलने की खबर ने लोगों को डरा दिया है और अब लोगों के मन में इसे लेकर कई तरह की बातें चल रही हैं।

क्या होती है ओरफिश?

ओरफिश एक लंबी, रिबन जैसी मछली होती है, जो 30 फीट तक लंबी हो सकती है। इसकी संरचना बहुत ही अनोखी होती है, जिसका चांदी के रंग का लहरदार शरीर और सिर के पास एक लंबी लाल पंख जैसी संरचना होती है। वैज्ञानिक नाम रेगलेकस ग्लेसने वाली यह मछली आमतौर पर 200 से 1000 मीटर की गहराई पर रहती है और शायद ही कभी सतह के पास आती है।

पैर के तलवों में होने वाली जलन को भूलकर भी मत कर बैठिएगा इग्नोर, इस गंभीर बीमारी को न्योता दे रही है ये जलन!

वायरल हुआ वीडियो

इस मछली को पकड़ने का एक वीडियो ‘नीरिन मगन’ नाम के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया। जो अब तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि स्थानीय मछुआरे इस विशालकाय जीव को अपने हाथों में पकड़े हुए हैं और इसके साथ फोटो भी खिंचवा रहे हैं। कई देशों में इसे ‘डूम्सडे फिश’ या ‘फिश ऑफ कैटास्ट्रोफ’ के नाम से जाना जाता है, खासकर जापानी संस्कृति में इसे खतरनाक माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जब यह मछली सतह पर दिखाई देती है, तो किसी बड़ी प्राकृतिक आपदा – जैसे भूकंप या सुनामी की संभावना होती है। हालांकि वैज्ञानिक समुदाय इस मान्यता को साबित नहीं करता है, लेकिन यह रहस्य अभी भी लोगों के लिए जिज्ञासा का विषय बना हुआ है।

हर मोड़ पर रहस्य की एक नई कहानी से घिरा है ये पर्वत, जहां हर पत्थर बोलता है ‘ॐ’! बिना न्योता दिए खुद दर्शन देने साक्षात् आते है भगवान शिव