India News (इंडिया न्यूज़), OMG 2 Teaser, दिल्ली: अक्षय की मोस्ट अवेटेड फिल्म जिसके अंदर पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम उनके साथ नजर आने वाले हैं। वह फिल्म और कोई नहीं फिल्म OMG 2 है। जिसका टीजर अब रिलीज कर दिया गया है। सावन के पावन महीने में 11 जुलाई को इसे रिलीज किया गया है। वहीं रिलीज से पहले ही अक्षय कुमार का लुक काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। बता दे कि फिल्म में अक्षय भगवान शिव का किरदार निभा रहे हैं। वहीं यह फिल्म 2012 में आई फिल्म OMG का सीक्वल होने वाली है।

क्या है टीचर में खास

पहली फिल्म की तरह ही दूसरे पार्ट में भी आस्तिक और नास्तिक के बीच मतभेद देखने को मिला है। टीजर के अंदर अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी का पावरफुल अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। टीजर की शुरुआत में पंकज त्रिपाठी की आवाज आती है जो ईश्वर से बात कर रहें हैं। जिस दौरान पंकज त्रिपाठी कहते हैं “ईश्वर है या नहीं इसका प्रमाण इंसान आस्तिक या नास्तिक होकर दे सकता है, पर भगवान अपने बनाए हुए बंदों में कभी भेद नहीं करता है, फिर चाहे वो नास्तिक कांजी लाल मेहता हो या फिर आस्तिक कांति शरण मुदग्ल, और तकलीफ में लगाई गई पुकार हमेशा उसे अपने बंदों तक खींच ही लाती है”

इस दमदार डायलॉग के बाद अक्षय कुमार की एंट्री पानी के अंदर से होती है। टीजर में अक्षय को भगवान भोलेनाथ की जटाओं के साथ दिखाया गया है। वही टीचर के अंदर अक्षय का डायलॉग भी आता है। जिसमें वह कहते हैं रख विश्वास तू है शिव का दास। वही बता दें कि टीजर के अंदर एक बार भी यामी गौतम की झलक देखने को नहीं मिली हैं।

कैसा है फिल्म में किसका किरदार

वहीं फिल्म में किरदारों की बात की जाए तो फिल्में अक्षय कुमार भगवान शिव का किरदार निभा रहे हैं। जिनका लुक भी कुछ समय पहले रिलीज किया गया था।

इसके अलावा पंकज त्रिपाठी के किरदार के लुक को भी सोशल मीडिया पर दिखाया गया था और

फिल्म की लेडी लीड के लुक को भी सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था।

फिल्म में कौन-कौन आएगा नजर

इसके साथ ही स्टार कास्ट की बात की जाए तो उनके अंदर साधु के किरदार में गोविंद नामदेव नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही फिल्म के अंदर भगवान राम के किरदार में अरुण गोविल नजर आएंगे। जैसा कि आपको पता है कि अरुण ने रामानंद सागर की रामायण में भी प्रभु श्री राम का किरदार निभाया था। आखिर में बता दे कि यह फिल्म 11 अगस्त को थियेटर में रिलीज की जाएगी। वही रिपोर्ट के मुताबिक नई और पुरानी दोनों कास्ट का इसमें मिश्रण दिखाया जाएगा।

 

ये भी पढे़: बिग बॉस से खराब तबीयत के कारण साइरस हुए बाहर, क्या है बिग बॉस का कंटेस्टेंट के लिए कॉन्ट्रैक्ट