India News (इंडिया न्यूज), Inter Religious Marriage: इस्लामिक देशों में कई ऐसे कानून हैं जो उन्हें दूसरों से अलग बनाते हैं। इन देशों में लोगों को उनके द्वारा बनाए गए कानूनों का पालन करना होता है। यहां लड़कियों को अपने धर्म के अंदर ही शादी करने की आजादी है। लेकिन फिर भी दुनिया में एक ऐसा इस्लामिक देश है जहां मुस्लिम लड़कियों के प्यार करने पर कोई धार्मिक प्रतिबंध नहीं है। आइए जानते हैं वो कौन सा देश है।

यह इस्लामिक देश कोई खाड़ी देश नहीं बल्कि अफ्रीका के उत्तरी सिरे पर स्थित एक देश है जिसका नाम ट्यूनीशिया है। ट्यूनीशिया एक प्राचीन देश है जिसका इतिहास बहुत अच्छा रहा है। अगर हम कहें कि आज यह देश दूसरे मुस्लिम देशों के लिए एक मिसाल है तो गलत नहीं होगा।

महिलाओं को पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा आजादी

यहां की महिलाओं को पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा आजादी है। कुछ समय पहले यहां की महिलाओं के गैर-मुस्लिमों से शादी करने पर रोक थी। लेकिन कुछ सालों में कानून बदल गया है। कुछ साल पहले इस उत्तरी अफ्रीकी देश में मुस्लिम लड़कियों को इस्लाम धर्म अपनाए बिना कानूनी तौर पर गैर-इस्लामिक लड़के से शादी करने की आजादी है।

2017 में ट्यूनीशिया के तत्कालीन राष्ट्रपति बेजी कैद एस्सेबी ने पुराने नियम को खत्म कर दिया था। पुराना नियम 1973 में बनाया गया था और इसमें कहा गया था कि कोई गैर-मुस्लिम लड़का इस्लाम धर्म अपनाने के बाद ही किसी लड़की से शादी कर सकता है।

‘जानू वापस आ जाओ, बच्चों को क्या जवाब दूं…’, शख्स के लापता होने पर पत्नी ने की भावुक अपील, Video देख फट जाएगा कलेजा

कट्टरपंथियों और कुछ मुस्लिम मौलवियों ने नियम का किया था विरोध

जब इस देश में यह कानून लागू किया गया था, तो कट्टरपंथियों और कुछ मुस्लिम मौलवियों ने इस फैसले की कड़ी निंदा की थी। उनका कहना था कि सरकार का यह फैसला ट्यूनीशिया को बाकी अरब देशों से अलग बनाता है, जहां इस्लामी कानून का सख्ती से पालन किया जाता है।

घर से निकलने से ठीक पहले कर लें ये 1 उपाय…कभी नहीं हो सकता एक्सीडेंट