India News (इंडिया न्यूज), India Pakistan War: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से पूरा देश और भारत सरकार गुस्से में है। सरकार ने साफ कर दिया है कि हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। इस बीच सरकार ने पाकिस्तानी दूतावास और सिंधु जल संधि पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया। साथ ही अब पाकिस्तान के किसी भी नागरिक को भारत में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वहीं, इस फैसले के बाद पाकिस्तान की तरफ से भी काफी भड़काऊ बयान आ रहे हैं। ऐसे में सवाल यह है कि अगर भविष्य में भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर टकराव होता है या युद्ध होता है तो दुनिया के कौन से देश किस तरफ होंगे?

कौन बन सकता है सबसे बड़ा खतरा?

अगर भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध की स्थिति बनती है तो भारत को दो मोर्चों पर लड़ना पड़ सकता है, क्योंकि चीन लगातार पाकिस्तान की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाता रहा है। अगर ऐसा होता है तो भारत के लिए ये काफी मुश्किल हालात हो सकते हैं। हालांकि, चीन यह फैसला सभी बातों पर विचार करने के बाद और युद्ध के अंत में लेगा, क्योंकि अब भारत एक बड़ी शक्ति बन चुका है और 1962 के बाद से हालात काफी बदल चुके हैं।

इतिहास पर नजर डालें तो चीन ने कभी भी पाकिस्तान का भारत से युद्ध करना सही नहीं समझा। 1965 और 1971 के युद्धों में सभी को डर था कि कहीं चीन दूसरी तरफ से हमला न कर दे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। चीन ने खुद को इन दोनों युद्धों से दूर रखा और सीधे तौर पर इसमें शामिल नहीं हुआ। हालांकि, तब से चीन और पाकिस्तान के बीच दोस्ती गहरी होती गई और अब हालात अलग हो सकते हैं।

कौन से देश भारत का साथ देंगे?

इस समय भारत दुनिया में एक मजबूत देश के तौर पर अपनी जगह बना चुका है, ज्यादातर बड़े देशों के साथ भारत के रिश्ते काफी अच्छे हैं। इसमें सबसे बड़ा देश अमेरिका है, जिसे दुनिया की सबसे बड़ी ताकत कहा जाता है, जिसके साथ भारत के रिश्ते काफी अच्छे हैं। दोनों देश एक-दूसरे के साथ कई तरह के व्यापार कर रहे हैं और निवेश भी काफी बढ़ रहा है।

पाकिस्तान ने पिछले कुछ सालों में अमेरिका से भी रिश्ते सुधारने की कोशिश की है, लेकिन आतंकवाद और दूसरी चीजों के चलते अमेरिका पाकिस्तान को ज्यादा महत्व नहीं देता। यह भी याद रखना जरूरी है कि अमेरिका का सबसे बड़ा दुश्मन ओसामा बिन लादेन भी कई सालों तक पाकिस्तान में ही छिपा हुआ था।

क्या रूस और इजरायल भी भारत का साथ देंगे?

अमेरिका के बाद भारत को दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी ताकत रूस का भी साथ मिल सकता है। रूस और भारत के बीच पिछले कई सालों से रिश्ते काफी अच्छे हैं, भारत ने रूस से कई बड़े हथियार खरीदे हैं और भविष्य में भी ऐसे सौदे होते रहेंगे। पाकिस्तान से युद्ध के दौरान रूस ने खुलकर भारत का साथ दिया था और अमेरिका को अपना नौसैनिक बेड़ा वापस भेजने पर मजबूर किया था।

इजराइल और भारत के बीच रिश्ते भी पिछले कई सालों से मजबूत हैं, कारगिल युद्ध के दौरान इजरायल ने भारत की काफी मदद की थी। इस दौरान इजरायल की तरफ से नाइट विजन कैमरे, ड्रोन और दूसरी तकनीकी चीजें मुहैया कराई गई थीं।

कलमा न पढ़ पाने वाले हिंदुओं पर आतंकियों ने बरसाईं गोलियां! जानिए इस्लाम में क्या हैं इसके मायने?

तो अकेला पड़ जाएगा पाकिस्तान?

कुल मिलाकर ऐसी स्थिति में चीन के अलावा कोई दूसरा बड़ा देश भारत के लिए खतरा बनकर उभरता नहीं दिख रहा है। अगर पाकिस्तान भारत से पंगा लेता है तो उसे चीन का ही साथ मिलेगा। पाकिस्तान मुस्लिम देशों से भी मदद मांग सकता है, लेकिन किसी इस्लामिक देश द्वारा भारत के खिलाफ युद्ध जैसी स्थिति पैदा करने की संभावना बहुत कम है। अगर चीन का समर्थन नहीं मिला तो युद्ध में पाकिस्तान का बलूचिस्तान से लेकर पीओके तक भारत के कब्जे में आ सकता है।

पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान को भारत ने दिया तगड़ा झटका, फिल्म ‘अबीर-गुलाल’ की रिलीज पर लगाई रोक