India News (इंडिया न्यूज),Dr Vikas Divyakirti Video: कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत और पाक के बीच टेंशन बढ़ती जा रही है। वहीँ अब दोनों देशों के बीच ‘युद्ध’ का माहौल बन गया है। तो वहीँ दूसरी तरफ भारतीय भी अपनी सरकार और भारतीय सेना को बता रहे हैं कि नापाक इरादों वाले पड़ोसी देश पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देने का समय आ गया है। वहीँ अब कई लोग पाक को ट्रोल करते हुए कई बना रहे हैं। इसी बीच हम सबके पसंदीदा शिक्षक डॉ. विकास दिव्यकीर्ति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विकास दिव्यकीर्ति ने पाक के लिए कुछ ऐसा कह दिया जिसे देखने के बाद आप शायद ही अपनी हंसी रोक पाए।
जानिए क्या बोले विकास दिव्यकीर्ति
दरअसल, ये इस वीडियो में UPSC उम्मीदवारों को भारत-पाक संबंधों के बारे में बताते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान के भीतर हो रहे ‘गटर-गटर’ पर भी रोशनी डाली है। इस दौरान डॉ. विकास दिव्यकीर्ति ने पहलगाम अटैक में कश्मीर के स्थानीय मुसलमानों का भी साथ देते हुए कहा कि इसमें उनका कोई हाथ नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा, कोई अपने ही पांव पर कुल्हाड़ी क्यों मारेगा? अगर कश्मीर में आतंकी हमले होंगे, तो इसका वहां के पर्यटन पर सीधा असर पड़ेगा। ऐसे तो उनका टूरिज्म का धंधा चौपट हो जाएगा। उन्होंने आगे कहा, जहां पहले 22 से 25 लाख लोग घूमने आते थे, अब वो संख्या बढ़कर ढाई करोड़ हो गई है।
पाकिस्तान प्रेग्नेंट है?
इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने कहा, पाकिस्तान के हालात किसी से छिपे नहीं हैं। इन दिनों महंगाई चरम पर है। आम पब्लिक भूखे मर रही है। अंदर ही अंदर ‘गृहयुद्ध’ जैसे सीन बन रहे हैं। ऐसे में पाकिस्तान की ‘फौजी सरकार’ को अपने अवाम का ध्यान कहीं और भटकाने की जरूरत है। इसलिए वो कश्मीर में हमले जैसी हरकत कर सकती है। इतना ही नहीं इस दौरान विकास ने ये भी कहा कि पाकिस्तान इन दिनों पेट से है। बलूचिस्तान कभी भी डिलीवर हो सकता है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा एक साथ दो-तीन बच्चे पैदा हो जाएं।
झेलम तो कुछ नहीं…भारत ने पानी छोड़ा तो इन नदियों की बाढ़ से डूब जाएगा आधा कंगाल पाकिस्तान