India News (इंडिया न्यूज), Pakistani Girl Viral Video: भारत और पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान भले ही कट्टर दुश्मन हैं। लेकिन दोनों देशों के नागरिक कला को पूरा सम्मान देते हैं। दरअसल, पाकिस्तानी आज भी भारतीय फिल्मों के दीवाने हैं। लेकिन बैन की वजह से वहां हिंदी फिल्मों की रिलीज रुक गई है। लेकिन आधुनिकता के इस दौर में अब बॉर्डर और बैन का भी कोई असर नहीं रह गया है। कई पाकिस्तानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जिनके वीडियो भारत में भी पसंद किए जाते हैं। साथ ही भारतीय इन्फ्लुएंसर को भी वहां खूब देखा और सुना जाता है। ऐसी ही एक खूबसूरत पाकिस्तानी लड़की भारतीय लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। उसका असली नाम तो पता नहीं, लेकिन जैसे ही वह अपने अकाउंट @Batoolhoon पर कई वीडियो शेयर करती है। जिसका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वह भारतीय लोगों को पाकिस्तान आने का ऑफर दे रही है।

पाकिस्तानी हसीना का वीडियो वायरल

बता दें कि, यह वायरल वीडियो 5 नवंबर को साझा किया गया था। जिसमें आप देख सकते हैं कि एक खूबसूरत पाकिस्तानी लड़की भारतीय लोगों से खास गुजारिश कर रही है। वीडियो बनाते वक्त लड़की बैकग्राउंड में एक प्राचीन इमारत दिखा रही है, जिस पर उर्दू में कुछ लिखा हुआ है। वीडियो में लड़की कहती है कि भारत के लोगों, कभी पाकिस्तान भी आ जाओ। साथ ही लड़की के चेहरे पर एक मासूम सी मुस्कान है। लड़की ने सिर पर नीले रंग का बुर्का जैसी चीज बांध रखी है। उसने एक खूबसूरत ड्रेस भी पहन रखी है। वहीं अब तक इस वीडियो को 1 करोड़ 21 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं, 8 लाख 80 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। वहीं वीडियो वायरल होते ही लोग कमेंट बॉक्स में अपनी बात रखने के लिए दौड़ पड़े।

डोनाल्ड ट्रंप ने दुश्मन से मिलाया हाथ, चली ऐसी चल… सुन कर दंग रह गए अमेरिका वाले, अब होगा बड़ा खेल!

कमेंट बॉक्स में लोगों ने क्या कहा?

दरअसल, पाकिस्तानी लड़की के इस वीडियो पर 76 हजार से ज्यादा कमेंट आ चुके हैं। कुछ लोग लड़की को भारत बुला रहे हैं, तो कुछ लोग पाकिस्तान जाने से मना कर रहे हैं। वहीं वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है कि पाकिस्तान आना तो ठीक है, लेकिन मैडम पाकिस्तानियों पर भरोसा नहीं है। दूसरे यूजर ने लिखा है कि आप भारत आ जाइए। यहां आपका ख्याल रखा जाएगा। तीसरे यूजर ने लिखा है कि अगर हम वहां आए तो आपको वहां से जाना पड़ेगा। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया है कि एक बार आप वहां भारत और राम मंदिर का झंडा फहरा दें तो हम आ जाएंगे।

खत्म हुआ कारगिल में साजिश रचने वाले दुश्मन का नामोनिशान, भारत के कदम को देख पड़ोसी देश बौखलाया, जानें क्या है पूरा मामला?