India News (इंडिया न्यूज), Pakistan Army Police Viral Video : भारत के पलटवार से पाकिस्तान में हाहाकार मचा हुआ। उनके आर्मी चीफ डर के मारे किसी बंकर में जाकर छूप गए हैं। वहीं उनके पीएम शहबाज अमेरिका और चीन जैसे देशों से मदद की गुहार लगा रहे हैं। पड़ोसी देश में हाल ये हो रखा है कि वहां की सेना और पुलिस ने एक दूसरे पर बंदूक तान ली है।
असल में सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में पाकिस्तान की पुलिस ने पाकिस्तानी आर्मी पर एके-47 बंदूकें तान दी। ये घटना खैबर पख्तूनख्वा सूबे के लक्की मारवात की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इस घचना के बाद पाकिस्तानी आर्मी को वहां से भागना पड़ा।
‘जनरल को भी हम जूते की नोंक पर रखते हैं’
सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात इस वीडियो में देखने को मिली वो ये है कि, यहां पाक पुलिस ने सेना के जनरल को भी आड़े हाथों लिया। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक बिल्डिंग के नीचे कुच सैन्यकर्मी मौजूद हैं और छत पर से पुलिसकर्मी उन्हें जाने के लिए कह रहे हैं।
कई पुलिस के जवान सेना के ऊपर एके-47 बंदूकें ताने नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ तौर पर सुना जा सकता है कि एक पुलिसकर्मी कहा रहा है, दिमाग खराब है आपका उधर कश्मीर जाओ ना… इधरा क्या कर रहे हो। आपका जनरल भी आ जाए फिर भी कुछ नहीं कर सकते हो। जनरल को भी हम जूते की नोंक पर रखते हैं। पंजाब (पाकिस्तान) इधर बदमाशी कर रहा है। याद रखना ये लक्की मारवात पुलिस है।
पाक पुलिस ने तान दी एके-47
सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया है कि यहां पर पुलिस ने पाकिस्तानी सैनिकों और उनके शीर्ष अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी भी सुनाई है।
वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि पाकिस्तानी आर्मी अधिकारी पुलिस स्टेशन में घुसना चाहते थे, लेकिन पश्तून पुलिस अधिकारियों ने सेना के काफिले को पुलिस स्टेशन में प्रवेश करने से रोक दिया। इतना ही नहीं पुलिस अधिकारियों ने सैन्यकर्मियों पर हथियार तान दिया।
फिलहाल अभी तक इस घटना में अभी तक किसी हिंसा की खबर सामने नहीं आई है। बहस के दौरान पुलिस के जवान ने पाकिस्तान आर्मी के जवानों पर ताना भी मारा। भारत के एक्शन की वजह से पाकिस्तान में खौफ अपने चरम पर है।