इंडिया न्यूज़: (Parineeti And Raghav Engagement) अफवाहों के मंजर में जब से परिणीति और राघव की प्रेम की कहानी उठने लगी है। तब से ही लोग बस उनकी शादी की खबर का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच दोनों को लेकर एक खबर सामने आई है। जिसमें यह कहा गया है कि कल यानी कि 10 अप्रैल को दोनों दिल्ली में सगाई कर सकते हैं। इस खबर में कितनी सच्चाई है, इसकी पुष्टि तो अभी तक नहीं हुई है लेकिन दोनों ने सगाई की काफी तैयारियां कर ली हैं।
राघव और परिणीति की सगाई
खबरों के अनुसार पता चला है कि राघव और परिणीति एक छोटी सी सेरेमनी के अंदर 10 अप्रैल को सगाई करने वाले हैं। इसके बाद इसी महीने के आखिर तक वे शादी के बंधन में बंध जाएंगे, इस सगाई की खबर को अभी तक अफवाह बताया जा रहा है लेकिन काफी तथ्यों से इसकी पुष्टि भी की गई है। जिसमें यह कहा गया है की परिणीति ने अपने सगाई के कपड़े भी बनवा लिए है और यह दवा तब से हो रहा जब से वह मनीष मलोतरा से मिलकर आई हैं।
कई बार साथ सपोर्ट में परिणिति और राघव
शादी की खबरों के बीच दोनों को कई बार एक साथ देखा गया था। आखिरी बार उन्हें एयरपोर्ट पर एक साथ सपोर्ट किया गया था। जिस दौरान दोनों एक दूसरे के काफी करीब नजर आ रहे थे। लगातार दोनों के एक साथ होने की वजह से लोगों के बीच इस बात की मोहर लग गई कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
ये भी पढ़े: बोनी कपूर की कार से 39 लाख रुपये के चांदी के बर्तन हुए बरामद, जाने मामला