India News (इंडिया न्यूज़), Priyanka Chopra Attend Parineeti-Raghav Engagement, दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आप नेता राघव चड्डा (Raghav Chadha) आखिरकार शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बता दें कि इन दिनों परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की खबरों को लेकर काफी अपडेट सामने आ रहें हैं। खबर है कि परिणीति और राघव की सगाई 13 मई के दिन होगी, जिसके लिए परिणीति चोपड़ा का मुंबई वाला घर भी सजकर तैयार हो चुका है। इसी बीच अब परिणीति चोपड़ा की सगाई को लेकर एक और अपडेट सामने आया है।
परिणीति की शादी में शामिल होंगी प्रियंका
आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा की सगाई में उनकी चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भी शामिल होंगी। बताया गया कि प्रियंका चोपड़ा अपनी बहन परिणीति चोपड़ा की सगाई में दिल्ली आएंगी। प्रियंका चोपड़ा कुछ वक्त पहले भी इंडिया आईं थीं। प्रियंका अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस और पति निक जोनस के साथ पहुंची थीं। उस वक्त भी कयास लगे थे कि प्रियंका यहां अपनी बहन परिणीति की गोद भराई सेरेमनी में हिस्सा लेने के लिए इंडिया आई हैं। लेकिन इन रिपोर्ट्स की पुष्टि नहीं हो सकी थी।
बाद में प्रियंका चोपड़ा मुंबई में अपनी हॉलीवुड वेब सीरिज सिटाडेल का ग्रैंड प्रमोशन करती दिखी थीं। अब एक बार फिर खबर है कि प्रियंका चोपड़ा अपनी बहन परिणीति चोपड़ा की सगाई में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंचेगीं। हालांकि, इस बार ये ट्रिप काफी छोटी होगी।
सगाई के खास मौके पर मनीष मल्होत्रा की ड्रेस पहनेंगी परिणीति
रिपोर्टस के मुताबिक, परिणीति चोपड़ा अपनी सगाई में मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) की डिजायनर ड्रेस पहनने वाली हैं। जिसके लिए परिणीति ने कथित तौर पर लाइट पेस्टल कलर की ड्रेस फाइनल की है। बीते दिनों कई दफा परिणीति चोपड़ा को अपनी शादी की खबरों के बीच बार-बार मनीष मल्होत्रा के घर स्पॉट किया गया था। जिसके बाद ही परिणीति की सगाई की खबरों ने तेजी पकड़ी। रिपोर्ट्स की मानें तो ये सगाई टिपिकल पंजाबी स्टाइल में ही होने वाली है, जहां ढेर सारी मस्ती और म्यूजिक का इंतजाम होगा।