India News (इंडिया न्यूज़), Love Again Box Office, दिल्ली: बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा इस समय सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल बता दें , हाल ही में देशी गर्ल की हॉलीवुड फिल्म ‘लव अगैन’ यूएस बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। लेकिन गार्जियंस ऑफ द गैलेक्सी वोल्यूम 3, इविल डेड राइज़ और आर यू देर गॉड? इटिस् मी, मार्गेरेट के रिलीज होने की वजह से प्रियंका की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई है। और दो साल बाद बड़े परदे पर वापसी कर रही प्रियंका कामयाब नहीं हुई।
पहले वीकेंड पर कमाए सिर्फ 18 करोड़
बता दें, प्रियंका को अपनी फिल्म ‘लव अगैन’ से काफी ज्यादा उम्मीदें थीं, लेकिन अभिनेत्रा की यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघर तक नहीं खींच पाई। क्योंकि 9 मिलियन डॉलर यानी करीब 73 करोड़ रुपये में बनी फिल्म अमेरिकन बॉक्स ऑफिस पर पहले तीन दिनों में करीब 18 करोड़ रुपये का ही बिज़नेस किया है।
साथ ही बता दें, बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस और बेटी मैरी मालती के साथ इंडिया आई थीं। और करीब एक हफ्ते पहले अपने देश में रहने के बाद वापस बेटी और पति के साथ विदेश चली गई।
Also Read: ‘द केरल स्टोरी’ के हिट होने पर फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान ने कपिल शर्मा शो पर साधा निशाना