India News (इंडिया न्यूज),  Queen Nzinga Mbandi: अंगोला की महारानी एनजिंगा मबांदी की कहानी इतिहास के सबसे रहस्यमयी और विवादित किस्सों में गिनी जाती है। दक्षिण-पश्चिम अफ्रीका के एंडोंगो और मटांबा इलाकों पर शासन करने वाली यह रानी जितनी चतुर और बहादुर मानी जाती थीं, उतनी ही क्रूरता के किस्सों से भी उनका नाम जोड़ा जाता है। उनके बारे में कहा जाता है कि वे जिस पुरुष के साथ रात बिताती थीं, उसे अगली सुबह जिंदा जला दिया जाता था। एनजिंगा मबांदी एमबांडो जनजाति से ताल्लुक रखती थीं। इसी जनजाति की भाषा कंबाडो में “एंडोंगो” को ही ‘अंगोला’ कहा जाता था, जो आगे चलकर पूरे देश का नाम बन गया। रानी की रणनीतिक क्षमताएं और राजनैतिक सूझबूझ उन्हें एक ऐतिहासिक योद्धा के रूप में स्थापित करती हैं, लेकिन उनके निजी जीवन के चर्चे आज भी दुनियाभर के इतिहासकारों और पाठकों के लिए जिज्ञासा का विषय हैं।

कुश्ती में जीतने वाले पुरुष से बनाती थी सम्बन्ध

बीबीसी की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि फ्रांसीसी दार्शनिक मार्किस डे सादे ने अपनी किताब ‘दा फिलॉसफी ऑफ द ड्रेसिंग टेबल’ में रानी एनजिंगा के जीवन से जुड़ी कुछ घटनाओं का जिक्र किया है। इसमें बताया गया है कि रानी ने अपने महल में एक विशेष स्थान बना रखा था, जहां कई पुरुष रहते थे। दिलचस्प बात यह है कि इन पुरुषों को महिलाओं के कपड़े पहनने पड़ते थे।बताया जाता है कि जब रानी को किसी पुरुष के साथ संबंध बनाना होता था, तो वह उन पुरुषों के बीच कुश्ती करवाती थीं। जो पुरुष इस कुश्ती में जीतता, वही रानी के साथ रात गुजारता। लेकिन संबंध बनाने के बाद उस पुरुष को जिंदा जला दिया जाता था। यह दावा कई कहानियों में किया गया है, लेकिन इतिहासकारों का कहना है कि इन बातों की पुष्टि करना कठिन है।

बेकाबू हो गए प्रिंसिपल सर! स्कूली प्रयोगशाला को बना दिया बेडरूम! महिला टीचर के साथ CCTV में कैद हो गया कांड

इतिहास में बताया जाता है क्रूर

इतिहासकारों के अनुसार, रानी एनजिंगा मबांदी के जीवन के दो चेहरे थे। एक तरफ वह एक साहसी और बुद्धिमान शासिका थीं, जिन्होंने पुर्तगालियों के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी, वहीं दूसरी ओर उनकी निजी जिंदगी के बारे में ऐसी कहानियां भी हैं, जो उन्हें क्रूर और रहस्यमयी बनाती हैं। हालांकि इन किस्सों की सच्चाई पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है, लेकिन इतना तय है कि एनजिंगा मबांदी इतिहास की उन महिलाओं में से एक हैं, जिनका व्यक्तित्व आज भी शोध और चर्चा का विषय बना हुआ है।

‘चप्पल पे चप्पल…’, बेंगलुरु में महिला ने ऑटो ड्राइवर को सरेआम कूटा, फिर खुद को ‘प्रेग्नेंट’ बताकार मांगने लगी माफी, Video हुआ वायरल