India News (इंडिया न्यूज)Raja Raghuvanshi Murder Case: मेघालय पुलिस का आरोप है कि सोनम रघुवंशी ने अपने पति की हत्या करवाई है। वहीं, सोनम का परिवार पुलिस के आरोपों को खारिज कर रहा है। इस बीच, सोनम की शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो घुड़चढ़ी के दौरान का है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि घुड़चढ़ी के दौरान राजा रघुवंशी काफी खुश नजर आ रहे हैं। जीवन का नया अध्याय शुरू करते हुए राजा के चेहरे पर काफी खुशी दिख रही थी।

बहुत डरता था वो तो, ऐसी चीजों से….सोनम पर ये क्या बोली राजा की भाभी? जान आपके भी होश उड़ जाएंगे

राजा खुश नजर आ रहे हैं

वहीं, एक और वीडियो भी सामने आया है जो शादी के दौरान सिंदूर की रस्म का है। सोनम से शादी करने के बाद राजा रघुवंशी खुश नजर आ रहे थे। सिंदूर की रस्म के दौरान राजा रघुवंशी की खुशी साफ नजर आ रही थी। इस रस्म को निभाने के बाद जीवन का अनमोल तोहफा मिलेगा। इसके बाद दोनों खुशी-खुशी अपना जीवन बिताएंगे। यह वीडियो 11 मई का है। इसी दिन सोनम और राजा की शादी हुई थी।

सोनम के चेहरे पर शिकन

इसके साथ ही वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि सोनम रघुवंशी खुश नहीं हैं। वैसे तो यह रस्म कन्यादान के बाद निभाई जाती है, हालाँकि आमतौर पर उस दरम्यान दुल्हन का चेहरा उदास रहता है।

गौरतलब है कि सोनम और राजा की शादी 11 मई को हुई थी। शादी के बाद दोनों 20 मई को हनीमून के लिए निकले और 23 मई को शिलांग पहुंचे। 24 मई से दोनों के फोन बंद आने लगे। इसके बाद परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मेघालय पुलिस ने जब सर्च ऑपरेशन शुरू किया तो 2 जून को राजा रघुवंशी का शव बरामद हुआ। नौ दिन बाद सोनम रघुवंशी यूपी के गाजीपुर में मिली। आरोप है कि उसने राजा रघुवंशी की हत्या के लिए एक हत्यारे को किराए पर लिया था।

सरकार की पारदर्शी और जवाबदेह पहल….ग्राम दर्शन पोर्टल के माध्यम से सरकार को बताएं मन की बात, अपने गांव की शिकायत ही की जा सकेगी दर्ज