India News (इंडिया न्यूज)Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के राजा रघुवंशी हत्या मामले ने पूरे देशवासियों के होश उड़ा दिए हैं। दरअसल, राजा की पत्नी सोनस पर पति की हत्या का बेहद गंभीर आरोप लगा है। इंदौर की सोनम रघुवंशी ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। मेघालय पुलिस ने दावा किया है कि राजा रघुवंशी की हत्या सोनम और राज कुशवाह के रिश्ते की वजह से की गई और इसमें भाड़े के हत्यारे भी शामिल हैं। मामले की अभी जांच चल रही है। लेकिन जैसे ही राजा रघुवंशी की हत्या में पत्नी सोनम का नाम आया, सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है।

सोनम गुप्ता का नाम तो आपको अच्छे से याद होगा। वही सोनम गुप्ता जो कभी भारत के 10 रुपये के नोट पर वायरल हुई थीं और उन पर बेवफाई का आरोप लगा थ। अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर सोनम गुप्ता बेवफा है के मीम्स वायरल हो रहे हैं।

तीन राज्यों की पुलिस और 5 गुनहगारों के बीच कैसे उलझ गई राजा रघुवंशी के मर्डर मिस्ट्री? जानिए अब तक क्या-क्या हुआ

सोनम गुप्ता का बेवफा नोट फिर सोशल मीडिया पर वायरल

साल 2016 में सोशल मीडिया पर 10 रुपये का एक नोट वायरल हुआ था। इस पर लिखा था, सोनम गुप्ता बेवफा है। उस समय यह नोट पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया था। इस नोट ने सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ ला दी थी। नोटबंदी के दरम्यान 2000 रुपये के नए नोट पर भी यह संदेश लिखा गया था और जमकर वायरल हुआ था। अब नौ साल बाद यह एक बार फिर सुर्खियों में है, हालाँकि इस बार राजा रघुवंशी की सनसनीखेज हत्या के बाद।

राजा रघुवंशी की शिलांग में क्रूर हत्या

मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी राजा रघुवंशी और पत्नी सोनम रघुवंशी शादी के 10 दिन बाद हनीमून पर मेघालय गए थे। 23 मई 2025 को राजा का शव वेई सोडोंग फॉल्स के पास एक गहरी खाई में बरामद हुआ था।

अब इस मामले में मेघालय पुलिस ने चौंकाने वाला दावा किया है। पुलिस ने खुलासा किया है कि सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची थी। सोनम ने गाजीपुर में सरेंडर कर दिया, जबकि अन्य आरोपियों को इंदौर और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है।

लोगों ने सोनम रघुवंशी को सोनम गुप्ता से जोड़ा

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया है। जहां लोग “सोनम गुप्ता बेवफा है” के पुराने ट्रेंड को जोड़कर सोनम रघुवंशी पर निशाना साध रहे हैं। सोशल मीडिया पर मीम्स की भूचाल आ गया है। एक शख्स ने लिखा है, 2016 में 10 रुपये के नोट पर सोनम गुप्ता बेवफा लिखा था, आज सोनम रघुवंशी ने इसे सच साबित कर दिया है।

सोनम रघुवंशी के भाई का बड़ा बयान, चौंक उठी तीनों राज्यों की पुलिस, आखिर ऐसा क्या बोल दिया?