India News (इंडिया न्यूज़), Ranbir Kapoor-Alia Bhatt and Raha: देश के हर कोने में आज सिर्फ और सिर्फ होली की धूम देखने को मिल रही है। हर कोई होली के रंग में डूबा नजर आ रहा है। फिल्म इंडस्ट्री में भी सितारें जमकर होली खेल रहे हैं। बता दें कि अक्षय कुमार से लेकर टाइगर श्रॉफ, दिशा पटानी, सोहा अली खान, कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट जैसे सितारों मे जमकर होली मनाई है। वहीं, अब शाम होते होते रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की कुछ फोटोज और वीडियो सामने आए है।

आलिया और रणबीर ने ऐसे मनाई होली

सीक्रेट वेडिंग की खबरों के बीच पति संग होली खेलती दिखीं Taapsee Pannu, Mathias Bo ने लाल गुलाल से भरी मांग – India News

आपको बता दें कि कुछ सेलेब्स ने अपने रंगों के इस त्योहार की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की। तो वहीं कुछ की झलकियां पैपराजी ने शेयर की है। इन्हीं में से एक है आलिया और रणबीर कपूर की होली। इस कपल ने अपने पड़ोसियों के साथ होली का त्योहार मनाया। इस वीडियो में एक औरत ने रणबीर को पिंक कलर का गुलाल लगाया, जिसके बाद रणबीर ने भी उन्हें गुलाल लगाया। इसके अलावा रणबीर के साथ आलिया को भी गुलाल लगाया। इस दौरान व्हाइट ड्रेस में राहा की भी झलक देखने को मिल रही है।

आलिया भट्ट ने दी थी होली की शुभकामनाएं

Kareena Kapoor ने Crew से BTS वीडियो किया शेयर, अर्जुन कपूर ने दिया मजेदार रिएक्शन – India News

होली के मौके पर आलिया भट्ट इंस्टा ग्राम स्टोरी पर फैंस को होली की शुभकामनाएं दी हैं। अभिनेत्री ने इंस्टा स्टोरी पर होली का एक वीडियो शेयर किया था।

रणबीर और आलिया की आने वाली फिल्में

Bhool Bhulaiyaa 3 में 1000 डांसर संग ग्रैंड एंट्री लेंगे Kartik Aaryan, बॉलीवुड के अब तक का सबसे बड़ा होगा गाना – India News

इस कपल के वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर जल्द नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में नजर आएंगे, जिसके लिए एक्टर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इस फिल्म में वह श्रीराम के रोल में नजर आएंगे। तो वहीं आलिया भट्ट जल्द फिल्म ‘जिगरा’ में नजर आएंगी।