India News(इंडिया न्यूज),Ranveer Smith: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय और क्यूट कपल माने जाते है। दोनों की लव स्टोरी भी काफी ज्यादा वायरल हुई थी। जहां कई साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी की। जिसके बाद हाल ही में दोनों को करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण सीजन 8’ में देखा गया। जिसके बाद से दोनों लगातार चर्चा में है। क्योंकि जैसे ही उनका एपिसोड स्ट्रीम हुआ, दोंनों चर्चा में आ गए। दोनों को ही ‘ढोंगी’ कहा जा रहा है। दोनों के ही पुराने वीडियोज वायरल हो रहे हैं। वहीं हद तो तब हो गई जब रणवीर को ‘रणवीर स्मिथ’ भी कहा जा रहा है, क्योंकि उनकी स्थिति हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ जैसी ही हो गई है।

दीपिका हो रही ट्रोल

जानकारी के लिए बता दें कि, सोशल मीडिया में लोग दीपिका को भयंकर ट्रोल कर रहे हैं। न यूजर्स, एक्ट्रेस के कैरेक्टर पर सवाल खड़े कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि दीपिका के लिए रणवीर सिंह कोई प्यार नहीं सिर्फ एक बैकअप थे। जब रणवीर ने दीपिका को प्रपोस किया था तब दीपिका 4-4 लोगों को डेट कर रहीं।

विल स्मिथ से तुलना का कारण

इसके साथ ही दीपिका के इस वीडियो के बाद लोग Ranveer को लेकर सैड फील कर रहे हैं। जिसके बाद कई यूजर्स का मानना है कि, रणवीर की हालत बिलकुल हॉलीवुड सुपरस्टार Will Smith जैसी हो गई है। क्योंकि ऐसे ही एक चैट शो में Will Smith की पत्नी Jada Pinkett Smith ने भी कबूल किया था कि उन्होंने अपने पति से चीट किया हैष। यह सुनकर विल स्मिथ स्तब्ध रह गए थे।

फैंस कर रहे ट्रोल

 

ये भी पढ़े