इंडिया न्यूज (Rashmika And Vijay Live In Relationship) रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के रिश्तो पर हमेशा से ही अफवाह उड़ती आई है। दोनों के साथ रहने की खबरें भी सामने आई थी। ऐसे में फैंस भी उनके पीछे यह पता लगाने के लिए लगाए थे कि क्या सच में दोनों साथ हैं और इन अफवाहों पर रश्मिका ने अब अपनी चुप्पी तोड़ी हैं।

फैंस की तहकीकात

रश्मिका ने गुरुवार को अपनी जन्मदिन पर फैंस के लिए एक वीडियो शेयर किया लेकिन लोगों का ध्यान वीडियो से ज्यादा उसके बैकग्राउंड में था क्योंकि यह सिम बैकग्राउंड विजय की कई फोटोस में देखा जा चुका है। इतना ही नहीं दर्शकों ने यह भी नोटिस किया कि रश्मिका ने जो अंगूठी अपनी उंगली में पहनी थी। वह विजय की फेवरेट अंगूठी है। उनके फैंसी अब अटकलें लगा रहे हैं कि दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। इन्हीं अफवाहों पर रश्मिका ने अब रिएक्शन दिया हैं।

रश्मिका ने तोड़ी अपनी चुप्पी

रश्मिका ने इन अफवाहों पर ट्वीट करते हुए कहा “अय्यू.. ज्यादा मत सोचो बाबू..” रश्मिका का यह ट्वीट, ट्वीट के ऊपर कमेंट था। जिसमें यह दावा किया गया था कि दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। इस पर मजेदार अंदाज में राशमी का ने यह ट्वीट कर अफवाहों पर अपना रिएक्सन सामने रखा हैं।

रश्मिका का फैंस के लिए वीडियो

रश्मिका ने अपने जन्मदिन के मौके पर फैंस के लिए एक स्पेशल वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने सभी को जन्मदिन की बधाई देने के लिए धन्यवाद दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था “आप सभी के प्यार के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद आपने मेरे दिन को खास बना दिया मैं आपसे मिलने के लिए जल्द आ रही हूं आशा है कि आप सभी आनंद ले रहे होंगे और और आपका आज का दिन भी अच्छा रहा होगा”

विजय और रश्मिका की आने वाली फिल्म

रश्मिका मंदाना को आपके पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म मिशन मजनू में देखा था। वही अब वह एलियन में रणबीर कपूर के साथ नजर आने वाली है। उसके बाद वह अल्लू अर्जुन के साथ पुष्पक 2 में भी नजर आएंगी, और विजय के साथ कोसी में नजर आने वाली है। जिसमें समांथा रूठ प्रभु लीड रोल में नजर आएंगे।

 

ये भी पढ़े: यामी की फिल्म चोर निकल के भाग ने आरआरआर को छोड़ पिछें, ओटीटी पर नबंर 1 पर आई यामी