India News (इंडिया न्यूज़), Happy Birthday Sonu Sood, दिल्ली: बॉलीवुड और साउथ की इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग का सिक्का जमा चुके है और अपनी दरियादिली के लिए काफी मशहूर सोनू सूद रियल लाइफ में किसी सुपर हीरो से कम नहीं है। जिन्होंने मुश्किल में फंसे लोगों की हर तरीके से मदद की, महामारी के समय सोनू ने दिल खोलकर लोगों की मदद की और गरीबों के मसीहा बन गए। वही आज भी एक्टर जरूरतमंदों की मदद करने से पीछे नहीं हटते हैं। आज 30 जुलाई को सोनू सूद अपना जन्मदिन मना रहें है। वहीं बता दें कि सोनू सूद ने पंजाब के मोगा में जन्म लिया था। वही आज के समय में वह किसी भी पहचान के मुहताज नहीं है।
इन फिल्मों में निभाया है दमदार किरदार
बता दे कि सोनू सूद ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1999 में रिलीज हुई फिल्म ‘कल्लाझागर’ से की थी। वही एक्टर साउथ के साथ बॉलीवुड फिल्मों में भी विलेन का किरदार निभाते हैं। वहीं अपने अभिनय से उन्होने यह साबित कर दिया है कि वह एक अच्छे विलेन बन सकते हैं और रियल लाइफ में वह एक हीरो है। आज उनके जन्मदिन के दिन हम अपको सोनू सूद की उन फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिसमें उन्होंने एक्टिंग से खूंखार खलनायक के किरदार को और भी दम दिया है।
अरुंधति
तेलुगु फिल्म अरुंधति में सोनू सूद ने अघोरी बाबा का किरदार निभाया था। सोनू ने अपने किरदार में इतनी जान डाल दी थी कि सामने बैठा दर्शक उन्हें देखकर हैरान होने के अलावा और कुछ नहीं कर सकते थे। इस फिल्म में अनुष्का शेट्टी के साथ एक्टर ने अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस दी थी। आज भी इस फिल्म को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते है।
अगाडु
मनीष बाबू स्टारर फिल्म अगाडु में सोनू सूद ने खूंखार खलनायक का किरदार निभाया था। इसमें उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ की गई थी।
ज्युलाई
यह एक साउथ की मशहूर फिल्म है। जिसमे सुपरस्टार अल्लू अर्जुन, सोनू सूद साथ में नजर आए थे। सोनू सूद ने ज्युलाई में भी विलेन का किरदार निभाया था और अपनी दमदार परफॉर्मेंस दी थी।
सिम्बा
बॉलीवुड फिल्म सिम्बा जिसमें रणवीर सिंह और सारा अली खान नजर आए थे। इस फिल्म में सोनू सूद ने एक क्रूर विलेन का किरदार निभाया था और उनकी परफॉर्मेंस को लोगों ने काफी पसंद भी किया था।
दबंग
सलमान खान स्टारर फिल्म दबंग में सोनू सूद विलेन के किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म में उनका नाम छेदी सिंह था। वहीं दर्शकों को उनका किरदार काफी पसंद भी आया था।
ये भी पढ़े: इस तरह से सोनू सूद के हार्डकोर फैंस उनके जन्मदिन को मनाएंगे और भी ज़्यादा यादगार!