India News (इंडिया न्यूज), Girls Do Not Want To Marry: लंबे समय से भारत में शादी को जीवन का अहम हिस्सा माना जाता रहा है। अगर किसी की शादी नहीं होती है तो उसे समाज के ताने सुनने को मजबूर होना पड़ता था, खासकर महिलाओं को। पर वक्त बदल गया है। आज लड़कियां ताने सुनने को तैयार हैं, लेकिन शादी करने के लिए राजी नहीं हो रही हैं। मर्दों को यह बात चिंता में दाल सकती है कि आज महिलाओं का शादी से मोहभंग हो रहा है। बैचलर, सोलोगैमी, सिंगलहुड जैसे शब्द ट्रेंड बन रहे हैं। युवा पीढ़ी को अब लगता है कि शादी एक बंधन है। लड़कियों में यह चलन तेजी से बढ़ रहा है। युवाओं की यह सोच अभिभावकों के लिए सिरदर्द बन गई है। कुछ समय पहले शादी को लेकर एक सर्वे किया गया था, जिसमें बताया गया था कि देश की 81% महिलाएं बिना शादी के बहुत खुश हैं।

माता-पिता पर संतान की शादी करवाने का दबाव

सर्वे में शादी को लेकर पूछे गए सवाल पर महिलाओं ने कहा कि उन्हें बिना शादी के जिंदगी जीना पसंद है। जब उनसे पूछा गया कि वे कब शादी करना चाहती हैं तो 39% महिलाओं ने कहा कि वे शादी के सीजन में दबाव महसूस करती हैं। हर साल देखा जाता है कि जब शादियों का सीजन होता है तो माता-पिता अपनी बेटियों पर शादी का दबाव महसूस करते हैं कि वे अपने बच्चों की शादी कब करेंगे। ऐसे में माता-पिता अपने बच्चों पर भी दबाव डालते हैं। यही वजह है कि कई बार लड़कियों को न चाहते हुए भी शादी करनी पड़ती है।

‘शादी एक बंधन है’

एक समय में लोग सात जन्मों की कसमें खाते थे, लेकिन अब शादी के सात साल बिताना भी लोगों को मुश्किल लगता है। सर्वे के मुताबिक करीब 33 फीसदी लोगों को लगता है कि शादी करने के बाद उन पर लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने का दबाव महसूस होता है। दरअसल, लोगों को लगता है कि शादी सिर्फ रिश्ते को निभाने के नाम पर होती है, लड़का-लड़की जिंदगी भर साथ रहते हैं। आज के दौर में अक्सर महिलाएं शादी नहीं करना चाहती हैं क्योंकि शादी के बाद परिवार के कुछ लोग उन्हें नौकरी छोड़ने के लिए कहते हैं। महिलाएं जीवन भर अपने पैरों पर खड़ी रहना चाहती हैं, वे किसी पर निर्भर नहीं रहना चाहती हैं। यह भी एक वजह है कि वे शादी करने से कतराती हैं।

CM मोहन यादव ने अपनाया कड़ा रुख, मऊगंज के ASI रामचरण गौतम को मिला शहीद का दर्जा

कितनी फीसदी महिलाएं शादी नहीं करना चाहती हैं?

न्यूज वेबसाइट आईएएनएस में छपी खबर के मुताबिक डेटिंग ऐप बंबल द्वारा किए गए सर्वे में 81 फीसदी भारतीय महिलाओं ने कहा कि वे शादी न करने और सिंगल रहने में काफी खुश और संतुष्ट महसूस करती हैं। जबकि 62 फीसदी महिलाओं ने माना कि वे अपनी जरूरतों और प्राथमिकताओं से समझौता नहीं कर सकती हैं। जबकि 83 फीसदी लड़कियों का मानना ​​है कि जब तक उन्हें अच्छा जीवनसाथी नहीं मिल जाता, वे शादी नहीं करेंगी।

‘PM modi ने रूकवाई परमाणु जंग…’ Russia-Ukraine युद्ध में हुआ बड़ा खुलासा, इस देश के मंत्री ने बताया सच