India News (इंडिया न्यूज), Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के तार पाकिस्तान से जुड़े हैं, जिसके बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त कदम उठाए हैं, जिनमें सबसे अहम सिंधु जल संधि को खत्म करना है। इसके अलावा भारत में रह रहे पाकिस्तानियों को भी उनके देश वापस भेजा जा रहा है। दोनों देशों के बीच हालात अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं।

पाकिस्तानी मंत्री लगातार भारत को धमकियां दे रहे हैं, पाकिस्तान की सेना लगातार लाइन ऑफ कंट्रोल यानी एलओसी पर फायरिंग कर रही है। आइए आपको बताते हैं कि अगर दोनों देशों के बीच युद्ध होता है तो भारत के पास कौन से हथियार हैं, जिससे पाकिस्तान की सेना कांप उठेगी।

राफेल लड़ाकू विमान

भारत के पास मौजूद राफेल लड़ाकू विमान पाकिस्तानी सेना के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय है। पाकिस्तान की वायुसेना के पास राफेल का कोई जवाब नहीं है। भारतीय वायुसेना के पास मौजूद राफेल विमान को मेटियोर, स्कैल्प और दूसरी हवा से हवा या हवा से जमीन पर मार करने वाली मिसाइलों के लिए डिजाइन किया गया है। यह दुश्मन को परास्त करने में बेहद माहिर है।

S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम

भारत के पास मौजूद रूस की S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम दुनिया की सबसे उन्नत डिफेंस सिस्टम में से एक है। यह सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली है, जो एक साथ अलग-अलग दूरी की कई मिसाइलों को लॉन्च कर सकती है। यह फाइटर जेट, ड्रोन, क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइल और निगरानी विमानों को आसानी से निशाना बना सकती है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, S-400 की वजह से ही पाकिस्तान ने अपने F-16 को सीमा से दूर तैनात किया है।

अग्नि मिसाइल

भारत की अग्नि मिसाइल दुश्मनों के लिए मौत की घंटी साबित हो सकती है। अग्नि-V की रेंज 5,000 किलोमीटर से ज्यादा है, जो परमाणु बम ले जाने की भी क्षमता रखती है। अग्नि-V भारत की सबसे लंबी रेंज वाली बैलिस्टिक मिसाइल है, जो पाकिस्तान के किसी भी हिस्से को आसानी से निशाना बना सकती है।

ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल

भारत के पास मौजूद ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल से पाकिस्तान काफी डरता है। इसकी रेंज 290 से 700 किलोमीटर है, हालांकि अपग्रेडेड वर्जन की रेंज 1500 किलोमीटर तक हो सकती है। यह पारंपरिक और परमाणु दोनों तरह के हथियार ले जाने में सक्षम है। इस मिसाइल की खास बात यह है कि अगर इसे अमृतसर से लॉन्च किया जाए तो यह 27 सेकंड से भी कम समय में लाहौर को निशाना बना लेगी।

परमाणु पनडुब्बी

भारत और पाकिस्तान दुनिया के उन देशों में शामिल हैं जिनके पास परमाणु बम बनाने की क्षमता है। हालांकि, भारत के पास परमाणु पनडुब्बी की क्षमता है जो पाकिस्तान के पास नहीं है। भारत दुनिया के उन 6 देशों में शामिल है जिनके पास परमाणु पनडुब्बी बनाने की क्षमता है। भारत समुद्र से भी पाकिस्तान पर परमाणु हथियार दाग सकता है।

‘आतंकवादी बहुत गंदे हैं, मेरे पापा को मार डाला…’, हमले में मारे गए आर्किटेक्ट की बेटी का वीडियो वायरल, देख फट जाएगा कलेजा

इनके अलावा भारत के पास बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम है जो पाकिस्तान की किसी भी मिसाइल को हवा में ही नष्ट करने की क्षमता रखता है। भारत के पास धनुष मिसाइल है जो परमाणु हथियार ले जा सकती है, इसके साथ ही कई ऐसी मिसाइलें हैं जो पाकिस्तान को चंद मिनटों में तबाह करने की क्षमता रखती हैं।

निकलती जा रही करीना की नन्द की उम्र, शर्मीला टगौर को नहीं मिल रहा ‘दामाद’, 49 की होकर भी क्यों कुंवारी हैं सबा खान?