India News (इंडिया न्यूज),Bakrid News: बकरीद आने में कुछ ही दिन बाकी हैं, ऐसे में अब कुर्बानी को लेकर एक देश ने ऐसा आदेश जारी किया है जिसे जानने के बाद हर मुसलमान का खून खौल उठेगा। दरअसल, कुर्बानी को लेकर हर तरफ आने वाले दिनों में पूरी दुनिया में ईद-उल-अजहा या बकरीद का त्योहार मनाया जाएगा। इस मौके पर मुस्लिम भाई बकरे या किसी जानवर की कुर्बानी देते हैं। लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि कुर्बानी पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। बताया जा रहा है कि यह फैसला पूरे देश में लागू होगा। सरकार के इस आदेश के बाद बकरा बाजार पूरी तरह से बंद कर दिया गया है और कुर्बानी के लिए पहले से खरीदे गए जानवरों को जब्त कर लिया गया है।

रिसेप्शन के अगले दिन आखिर क्यों ट्रोल हो रहे खान सर? 6 तस्वीरों में देखें

इस देश में नहीं होगी कुर्बानी

दरअसल, अफ्रीकी देश मोरक्को ने बकरीद से पहले मुसलामानों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। इस बार इन्होने एक ऐसा आदेश जारी किया है जिसे जानने के बाद अल्लाह भी नाराज हो जाए।बताया जा रहा है कि राजा मोहम्मद VI ने देश में पड़े भीषण सूखे को देखते हुए यह फैसला लिया है। आपको बता दें कि मोरक्को एक मुस्लिम देश है, यहां की 99 फीसदी आबादी मुस्लिम है। ऐसे में यहां कुर्बानी पर रोक से काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। साथ ही इस फैसले से धार्मिक बहस भी छिड़ गई है कि क्या सरकार या राजा को धार्मिक अनुष्ठान रोकने का अधिकार है।

घरों से उठाए गए कुर्बानी के जानवर

आपकी जानकारी के लिए बता दें, मोरक्को के राजा मोहम्मद VI के कुर्बानी न करने के शाही फरमान के बाद कई शहरों में सुरक्षा बलों ने कुर्बानी रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की है।इस बीच मोरक्को और मुस्लिम दुनिया के लोगों ने राजा के इस फैसले को एक खतरनाक उदाहरण बताया है। कई लोगों ने इसे धार्मिक रीति-रिवाजों में सरकार का सीधा हस्तक्षेप बताया है। वहीं, कुछ लोगों ने देश की आर्थिक और स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए इस फैसले का बचाव किया है। इतना ही नहीं इस दौरान घरों से भेड़ों को भी उठा लिया गया है।

Trump ने मीठे-मीठे बोलकर कब्जा लिया पाकिस्तान का सबसे खतरनाक एयरबेस, अंदर के इस बंदे ने खोल दी पोल, खुद ही लूट जाएगा जिन्ना का देश