India News (इंडिया न्यूज़), MS Dhoni Wife Sakshi Dhoni, दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी हाल में ही अपनी आने वाली फिल्म ‘लेट्स गेट मैरिड’ के लेकर चर्चा में बने हुए है। बता दें की इस फिल्म के जरिए कपल प्रोड्यूसर के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहें है। वही यह जोड़ी ना सिर्फ क्रिकेट जगत में बल्कि बी-टाउन में भी काफी फेमस है। दोनो कपल को अकसर बॉलीवुड पार्टी में स्पोट हो ही जाते है। फैंस को दोनो की केमिस्ट्री भी काफी पसंद है। लेकिन हाल में ही साक्षी ने धोनी को लेकर कई खुलासें किए है।
धोनी के साथ रिश्ते पर साक्षी का खुलासा
मीडिया इवेंट के दौरान साक्षी ने धोनी और अफने रिश्ते पर खुलासा किया था। साक्षी ने बताया कि शादी से पहले उनके रिश्ते में ज्यादा रोमांस नहीं था, लेकिन वह काफी बात किया करते थे। साथ ही एक दूसरें को चिढ़ाते भी थे। लेकिन शादी के बाद सब बदल गया ये लोग पहले आपका पीछा करते हैं, और फिर शादी के बाद, वो कहते हैं, ‘ठीक है, वो सिर्फ मेरी है, वो कहां जाएगी..हमारे बीच भले ही ज्यादा रोमांस ना होता हो लेकिन हम एक-दूसरे चिढ़ाते खूब हैं…’
सांस के साथ साक्षी का ऐसा है बॉन्ड
इंटरव्यू में दौरान अपनी सास के बारे में बात करते हुए साक्षी ने कहा कि, “मैं शादी से एक दिन पहले अपनी सास से मिली थी..तब से लेकर आज तक टचवुड हमारे बीच बहुत अच्छा बॉन्ड है और हम अच्छे दोस्त हैं. मैं उनसे अपनी हर बात शेयर करती हूं. हमारी फैमिली उनके बिना रहने के बारे में बिल्कुल भी नहीं सोच सकते…”.
इसके साथ ही बता दें बी-टाउन में पॉपुलर इस कपल ने साल 2010 में शादी की थी। दोनों की शादी देहरादून में धूमधाम से की गई थी। वहीं 13 साल बाद भी ये कपल एक-दूसरे के साथ काफी खुश हैं। बात करें साक्षी की फिल्म ‘लेट्स गेट मैरिड’ की तो ये आज यानि 28 जुलाई को रिलीज हुई है।
ये भी पढ़े: पुनीत सुपरस्टार का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ डिसएबल, फैंस का कहना एमसी स्टैंड के फैंस ने अकाउंट किया रिपोर्ट