India News(इंडिया न्यूज), Seema Haider: पाकिस्तान से भागकर आईं सीमा हैदर और सचिन मीना सोशल मीडिया पर वायरल कंटेंट शेयर कर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। पाकिस्तान से भारत आने के बाद सीमा हैदर ने काफी लोकप्रियता हासिल की है। अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। उनके फॉलोअर्स उनके कंटेंट को काफी पसंद करते हैं। सीमा हैदर का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह काफी परेशान नजर आ रही हैं।
सीमा हैदर ने बनाया वीडियो
सीमा हैदर ने लाल साड़ी में एक वीडियो बनाया, जिसमें वह घर के एक कोने में खड़ी हैं। वीडियो बनाते समय सीमा हैदर काफी भावुक भी हो जाती हैं, उनकी आंखों से आंसू भी देखे जा सकते हैं। सीमा हैदर को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘मतलब अब इंसानियत नहीं बची है। यह देखकर दुख होता है। हम जब आए थे तो क्या सोचकर आए थे और हमें क्या मिल रहा है। यह सोचकर बहुत दुख होता है। दिक्कत यह है कि इसकी एक सीमा होती है।’
सोशल मीडिया पर वीडियो बनाते रहते हैं सीमा-सचिन
सीमा अक्सर अपने पति सचिन मीना के साथ वीडियो शेयर करती रहती हैं। कभी दोनों डांस करते नजर आते हैं तो कभी उनके बीच बहस होती है। वीडियो में ये कपल रोमांस भी करता नजर आता है, लेकिन इस बार सीमा हैदर ने अकेले आकर इमोशनल वीडियो बनाया, जिससे लोग सोच रहे हैं कि कहीं दोनों के बीच चीजें खराब तो नहीं हो गई हैं। सीमा हैदर पहले भी कई बार बता चुकी हैं कि वो भारत आकर बेहद खुश हैं। कुछ दिन पहले ही सीमा ने अपने फैन्स को जानकारी दी थी कि वो जल्द ही सचिन के बेटे की मां बनने वाली हैं। सचिन मीना से ये उनका पहला बच्चा होगा, जबकि इससे पहले उनके चार बच्चे हैं।