India News (इंडिया न्यूज), Seema Haider: 18 मार्च 2025 को ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में सीमा ने एक बेटी को जन्म दिया। यह उनका पांचवां बच्चा है, जबकि सचिन मीना के साथ यह उनका पहला बच्चा है। सीमा के पहले से ही चार बच्चे हैं, जो नोएडा में उनके साथ रह रहे हैं। परिवार ने कहा कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

सीमा के मां बनते ही भड़का पहला पति

सीमा के गर्भवती होने की खबर सुनकर उनके पाकिस्तानी पूर्व पति गुलाम हैदर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा, ‘मेरा सीमा से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन वह जो कुछ भी कर रही है, उसे जल्द ही इसके परिणाम देखने को मिलेंगे। सीमा ने शर्म और इज्जत को पूरी तरह से ताक पर रख दिया है। वह जो कर रही है, कोई भी शर्मीली औरत ऐसा नहीं कर सकती। सीमा ने मेरे चारों बच्चों को मुझसे छीन लिया है। वह उन्हें लेकर भारत चली गई। मैं यहां अपने बच्चों के लिए तरस रहा हूं। इस वजह से एक पिता का दिल हमेशा सीमा और सचिन को कोसता है। वह वहां सचिन के बच्चे की मां बनने वाली है। वह मेरी पत्नी है और बच्चा सचिन से ही पैदा होगा। एक वेश्या भी उससे 100 गुना अच्छी है, वह उनसे भी बदतर निकली।’ गुलाम ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके बच्चों को वापस पाकिस्तान भेजने की अपील की।

जहां 9 महीने बिता कर आईं सुनीता विलियम्स, उस इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन का कितना है सालाना बजट, सुनकर उड़ जाएंगे होश

क्या होगा सीमा-सचिन के बच्चे का नाम?

सीमा और सचिन ने अपने नवजात बच्चे का नाम रखने के लिए अनूठी पहल की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों से सुझाव मांगे हैं और सबसे ज्यादा सुझाए गए नाम से अपने बच्चे का नाम रखने का फैसला किया है। सीमा के वकील और मुंह बोले भाई एपी सिंह ने भी इस फैसले की पुष्टि की है।

नेपाल के रास्ते से भारत पहुंची सीमा

वर्ष 2023 में सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ अवैध रूप से भारत आई थी। अवैध रूप से भारत आने के कारण उसे गिरफ्तार भी किया गया था, लेकिन बाद में उसे जमानत मिल गई थी। पबजी गेम खेलते समय सीमा को सचिन से ऑनलाइन प्यार हो गया था, जिसके बाद दोनों ने साथ रहने का फैसला किया और भारत आने का प्लान बनाया। इसके बाद वह नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत आई। नोएडा कोर्ट में उसके खिलाफ केस चल रहा है। सीमा ने अपील की है कि उसे वापस पाकिस्तान न भेजा जाए, वहां उसे मार दिया जाएगा।

गुलाम का वकील एपी सिंह पर हमला

गुलाम हैदर ने सीमा के वकील एपी सिंह पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा, “एपी सिंह, थूको तुम पर। अल्लाह करे तुम्हारी बेटी भी सीमा जैसी बने।” गुलाम ने आरोप लगाया कि एपी सिंह एक ऐसी महिला का समर्थन कर रहे हैं, जिसने चार मासूम बच्चों को उनके पिता से अलग कर दिया।

अपने ही माता-पिता के खून का प्यासा बना ये हैवान, बेरहमी से हत्या कर शव को लगाया ऐसे ठिकाने, पुलिस की भी फंटी रह गईं आंखे