India News (इंडिया न्यूज), Seema Haider Pakistan Army Photo : पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने एक्शन लेते हुए देश में रहे पाकिस्तानी नागरिकों को अपने देश पाकिस्तान वापस जाने के लिए कह दिया है। उनके वीजा को भी खत्म कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद से अवैध तरीक से भारत आई सीमा हैदर को लेकर सवाल एक बार फिर से उठने लगे हैं। कुछ लोग उन्हें भी वापस पाकिस्तान भेजने की मांग कर रहे हैं।
अब इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर सीमा हैदर की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखने के बाद सभी के होश उड़ गए है। असल में इन तस्वीरों में सीमा हैदर पाकिस्तान आर्मी वाली ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें पाकिस्तान आर्मी की कैप्टन होने का दावा कर रहे हैं।
क्या है इन तस्वीरों की सच्चाई?
सोशल मीडिया पर सामने आई इन तस्वीरों को लेकर अभी कोई भी सच्चाई सामने नहीं आई है। पहली नजर में ये फोटो एआई से जनरेट लग रही हैं। इसके अलावा इन तस्वीरों को लेकर भारत सरकार या पाकिस्तान की तरफ से भी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन ये तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
सीमा हैदर के वकील एपी सिंह ने क्या कहा?
सीमा हैदर का नाम पहलगाम हमले से जोड़े जाने पर उनके वकील एपी सिंह ने कहा कि जब वह पाकिस्तान में थी, तब उसका तलाक हो चुका था। पिता की मौत के बाद उसकी दोस्ती सचिन से हुई। नेपाल में दोनों ने सनातन धर्म के अनुसार शादी कर ली।
भारत आने के बाद उसने विधिवत सनातन धर्म अपना लिया और फिर सभी रीति-रिवाजों के साथ शादी कर ली। उनकी बेटी का नाम मीरा है, उसके दस्तावेज एटीएस के पास हैं। सीमा कभी ससुराल और अस्पताल के अलावा कहीं नहीं गई। उसे पहलगाम की घटना से जोड़ना गलत है।
2023 में पाकिस्तान से आई थी भारत
याद दिला दें कि सीमा हैदर 13 मई 2023 को अवैध रूप से भारत आई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक वो अपने चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से पहले दुबई, फिर नेपाल से भारत आई थीं। इसके बाद भारत में एंट्री लेने के बाद वह उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के रबूपुरा इलाके में अपने प्रेमी सचिन मीणा के साथ शादी के बाद रहने लगी। उस वक्त भी उसको लेकर काफी विवाद हुआ था।
सीमा पार क्यों नहीं जा रही ‘सीमा’! उनपर क्यों नहीं लागू हो रहा पाकिस्तान वापसी का आदेश?
भारत-पाक में हुई जंग से उत्तर कोरिया का तानाशाह किसका देगा साथ? जानिए किसका दोस्त है किम जोंग उन