India News (इंडिया न्यूज), Seema Haider Daughter: सचिन के लिए पाकिस्तान की सीमा रेखा पार करके भारत आई सीमा हैदर ने एक बेटी को जन्म दिया है। सीमा हैदर की शादी भारत के सचिन मीना से हुई है और वह उन्हीं के साथ नोएडा में रहती हैं। PUBG गेम खेलते समय सीमा को सचिन से प्यार हो गया और फिर वह पाकिस्तान से भागकर भारत आ गईं। सीमा हैदर और सचिन मीना की जोड़ी सोशल मीडिया पर हमेशा छाई रहती है। बता दें कि सीमा हैदर नेपाल के रास्ते से भारत आई थीं।
भारतीय नागरिकता मिलेगी या नहीं?
भारत आने से पहले सीमा हैदर ने हिंदू रीति-रिवाज से नेपाल में सचिन मीना से शादी की थी। अब दोनों की एक बेटी है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या सीमा हैदर की बेटी को भारतीय नागरिकता मिलेगी या नहीं?
क्या कहता है नागरिकता कानून?
आपको बता दें कि सीमा हैदर को अभी भी भारतीय नागरिकता नहीं मिली है और वह यहां अवैध अप्रवासी के तौर पर रह रही हैं। अगर भारत के कानून की बात करें तो भारतीय नागरिकता अधिनियम, 1955 के मुताबिक भारत में जन्म लेने वाले किसी भी बच्चे को भारतीय नागरिकता तभी मिलती है, जब उसके माता या पिता में से कोई एक भारतीय नागरिक हो। इसके लिए यह भी जरूरी है कि दूसरा व्यक्ति अवैध अप्रवासी न हो। सीमा हैदर अवैध तरीके से भारत आई थीं। ऐसे में उनकी बेटी को भारतीय नागरिकता मिलने में दिक्कतें आ सकती हैं।
सीमा हैदर के वकील एपी सिंह ने भी इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया है कि सीमा हैदर और उनकी बेटी पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा है कि नामकरण प्रक्रिया में सोशल मीडिया पर लोगों से सुझाव लिए जाएंगे। एपी सिंह ने सीमा हैदर और सचिन मीना का केस लड़ा था और तब से सीमा भी उन्हें अपना बड़ा भाई मानती हैं।
नौकरी लगते ही पत्नी भूली सारे रिश्ते… घर बेचकर बनाया नर्स, प्रेमी संग इस बड़े कारनामे को दिया अंजाम
क्या कहा सीमा के पहले पति ने?
पिछले साल दिसंबर में सीमा की प्रेग्नेंसी की घोषणा हुई थी। तब पाकिस्तान में बैठे सीमा के पहले पति गुलाम हैदर नाराज हो गए थे। उन्होंने एक यूट्यूब चैनल से बात करते हुए सीमा को खूब खरी-खोटी सुनाई थी। उन्होंने कहा था कि एक महिला जो अपने जायज बच्चों का सम्मान नहीं कर सकती, वह नाजायज बच्चों को जन्म दे, इसका क्या मतलब है। उन्होंने कहा था कि फैसला सच के पक्ष में जरूर आएगा। सीमा किसी अजनबी के साथ शारीरिक संबंध बना रही है। इसके बाद भी वह हंसती है। ऐसे में हम उसे औरत क्या ही कहेंगे।