India News (इंडिया न्यूज), Seema Haider: पाकिस्तान से भारत में शरण लेने आईं सीमा हैदर इस समय प्रेग्नेंट हैं। सीमा हैदर अपने डेली व्लॉग में या तो अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बात करती हैं या फिर अपने बच्चे के आने की खुशी शेयर करती हैं। आपको बता दें कि घर में नन्हे मेहमान के आने की खबर ने सभी को उत्साहित कर दिया है। नन्हे मेहमान के आने का इंतजार हर कोई कर रहा है, लेकिन आपको बता दें कि डिलीवरी से पहले सीमा हैदर की हालत बिगड़ती नजर आ रही है।
सीमा हैदर की बिगड़ी हालत
हाल ही में सीमा हैदर ने एक वीडियो भी शेयर किया था जिसमें देखा गया था कि सीमा की हालत बिगड़ने के कारण घरवालों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। सीमा को जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी, लेकिन अब सीमा हैदर की हालत फिर से बिगड़ती नजर आ रही है। जी हां, वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सीमा हैदर बीमार नजर आ रही हैं। न सीमा उठ पा रही है और न ही बोल पा रही है।
सीमा ने जपा भगवान का नाम
सीमा हैदर सनातन धर्म को इतना मानती हैं कि उन्होंने घबराहट में भी भगवान का नाम जपना शुरू कर दिया है। वीडियो में आगे हम देख सकते हैं कि सचिन सीमा का ख्याल रखते नजर आ रहे हैं। सचिन सीमा को नेबुलाइजर लगाते हैं ताकि सीमा जल्द से जल्द ठीक हो जाए। आपको बता दें कि सीमा हैदर का नौवां महीना शुरू होने वाला है, उनकी डिलीवरी कभी भी हो सकती है। इसलिए परिवार के लोग उनका खास ख्याल रखते नजर आ रहे हैं।
घर में शुरू हुईं बच्चे के आने की तैयारियां
घर में शुरू हो गई हैं बच्चे के आगमन की तैयारियां सीमा हैदर के ससुराल में जश्न की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बच्चे के जन्म से पहले ही सचिन मीना घर में ढोलक लेकर आ गए हैं, वो पूजा पाठ की तैयारी भी करते नजर आ रहे हैं। घर में डीजे लगवाने की भी चर्चा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सीमा की डिलीवरी जल्द ही होने वाली है।