India News (इंडिया न्यूज),  Sexual Abuse On Flight: भारतीय मूल के एक 36 साल के व्यक्ति भावेशकुमार दहियाभाई शुक्ला पर यूनाइटेड स्टेट ऑफ़ अमेरिका में एक घरेलू फ्लाइट के दौरान एक महिला संग यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह घटना 26 जनवरी के दिन मोंटाना के बेलग्रेड से टेक्सास के डलास जाने वाली फ्लाइट में हुई। सरकारी ऑफिसर्स ने इस केस में आरोपी भावेशकुमार शुक्ला के खिलाफ “अभद्र यौन संपर्क” का गंभीर आरोप दर्ज किया है। इस मामले को लेकर मोंटाना के संघीय अभियोक्ता कर्ट एल्मे ने कहा कि भावेश कुमार पर मोंटाना से टेक्सास की उड़ान के दौरान “अपमानजनक यौन संपर्क” का आरोप लगाया गया है। 36 वर्षीय शुक्ला को 17 अप्रैल को अदालत में पेश किया जाएगा। उसे न्यू जर्सी में गिरफ्तार किया गया है।

शख्श ने महिला संग की गंदी हरकत

रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्ला ने विमान में सवार एक महिला के साथ गंदी हरकत की। इस मामले की जानकारी महिला ने तुरंत अपने पति को मैसेज भेजकर दी थी। इसके बाद महिला के पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मोंटाना संघीय अदालत में पेश हलफनामे में एफबीआई के विशेष एजेंट चाड मैकनिवेन ने कहा कि यह घटना 26 जनवरी को बेलग्रेड, मोंटाना से डलास, टेक्सास की उड़ान के दौरान हुई। भावेश शुक्ला ने महिला को दो बार बहुत गलत तरीके से छुआ।

‘मैंने एक रोजा…’ मुस्लिम शख्स से शादी करने पर पछता रहीं Devoleena Bhattacharjee! धर्म बदलने के लिए एक्ट्रेस को किया गया मजबूर? मचा हड़कंप

2 बार हुईं छेड़खानी

मैकनिवेन ने कहा कि पीड़िता ने एफबीआई को बताया कि शुक्ला ने शुरू में “उसकी जांघों, नितंबों और पीठ के निचले हिस्से को छुआ”। जब उसने विरोध किया, तो उसने ऐसा करना बंद कर दिया। एयरपोर्ट पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा गया है कि बाथरूम से लौटने के बाद शुक्ला ने महिला की जांघों, नितंबों, पीठ के निचले हिस्से और गुप्तांगों को “रगड़ा”। उसने अपनी हरकतों को छिपाने के लिए अपने कोट का इस्तेमाल किया। एक यात्री ने उसे ऐसा करते हुए देखा।

‘मैं ऑफिसर…’ शाहरुख-सलमान के घर पड़ा छापा तो क्या करेंगे आप? ‘रेड 2’ के ट्रेलर लॉन्च में अजय देवगन से पूछा ऐसा सवाल, जवाब सुन नहीं रोक पाओगे हंसी