India News Delhi(इंडिया न्यूज़), What Married Woman Search In Google: इन दिनों शादी का सीजन का सीजन जोरों पर है। लोग इससे जुड़ी कई जानकारियां गूगल पर सर्च करते हैं। ऐसे समय में एक और सवाल उठता है कि शादीशुदा महिलाएं गूगल पर क्या सर्च करती हैं? ऐसा इसलिए क्योंकि अध्ययनों से पता चलता है कि शादी के बाद महिलाएं छोटी-छोटी चीजों के लिए गूगल की मदद लेती हैं। हाल ही में जारी रिपोर्ट में ऐसी बातें सामने आई हैं जिन्हें जानने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
पति से जुड़ी कई चीजें
गूगल द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, ज्यादातर शादीशुदा महिलाएं अपने पति से जुड़ी कई चीजें सर्च करती हैं। महिलाएं गूगल पर अपने पति की पसंद और नापसंद के बारे में सबसे ज्यादा सवाल पूछती हैं। हालांकि, इसमें कुछ गलत भी नहीं है। शादी के बाद दुनिया की हर महिला इस सवाल से परेशान रहती है कि उसके पति को क्या पसंद है और क्या नहीं?
आपको बता दें कि कुछ महिलाओं के मन में अपने पति को लेकर ऐसे सवाल होते हैं जो वो किसी और से नहीं पूछ सकती हैं। ऐसे समय में उनका एकमात्र सहारा गूगल ही होता है। आपको शायद हंसी आए, लेकिन असल में कुछ महिलाएं ऐसी होती हैं जो जानना चाहती हैं कि अपने पति को कैसे अपना गुलाम बनाया जाए। दरअसल, महिलाओं को लगता है कि उनके पति का ध्यान दूसरी चीजों पर रहता है, जिसकी वजह से वे अपनी पत्नी की बात नहीं सुनते।
पति के लिए अलग-अलग गिफ्ट ऑप्शन
इतना ही नहीं, शादी के बाद महिलाओं को इस बात की भी चिंता रहती है कि अपने पति को हमेशा खुश रखने के लिए क्या करें। ऐसी महिलाएं न सिर्फ खाने की रेसिपी खोजती हैं, बल्कि अपने पति के लिए अलग-अलग गिफ्ट ऑप्शन भी ढूंढती हैं।
पति के अलावा महिलाएं खुद से जुड़े सवाल भी पूछती हैं। जैसे कि बच्चा पैदा करने के लिए कौन सा महीना अच्छा रहेगा। अपने पति को बच्चा पैदा करने के लिए मनाने और जवां बने रहने के टिप्स भी गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाते हैं।
Char Dham Yatra 2025: कब खुलेंगे श्री केदारनाथ धाम के कपाट? आ गई सही तारीख, यहां जानें पूरी जानकारी
अपना करियर कैसे बना सकती हैं?
जी हां, इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि शादी के बाद कई महिलाओं की जिंदगी बदल जाती है। एक तरह से करियर उनके लिए दूसरी पसंद बन जाता है। यही वजह है कि ज्यादातर महिलाएं जानना चाहती हैं कि शादी के बाद वे अपना करियर कैसे बना सकती हैं।
इसके अलावा, कुछ महिलाएं यह भी जानना चाहती हैं कि उन्हें अपने ससुराल में कैसा व्यवहार करना चाहिए। वे यह जानने के लिए उत्सुक रहती हैं कि वे कम समय में कैसे परिवार का हिस्सा बन सकती हैं। वे यह जानने में भी रुचि रखती हैं कि वे अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को कैसे पूरा कर पाएंगी। वहीं, कुछ महिलाएं अपनी सास को खुश रखने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाती हैं।
क्या है फुलेरा दूज, कब और कैसे मनाये साल की पहली फुलेरा? जानें शुभ मुहरत और पूजा विधि!