India News (इंडिया न्यूज), Shortest War In History: पहलगाम आतंकी हमले के बाद पिछले काफी समय से भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध की चर्चा हो रही है। पाकिस्तानी धमकी दे रहे हैं कि उनके पास परमाणु हथियार हैं, जबकि भारत भी दुश्मन देश के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। दुनिया में कई देशों के बीच युद्ध लड़े गए हैं, इसलिए आज हम जानेंगे कि दुनिया का सबसे छोटा युद्ध कब और किसके बीच लड़ा गया था। इतिहास के पन्नों को पलटें तो दुनिया में कई ऐसे युद्ध हुए हैं जो सालों तक चले हैं। इनकी तबाही भयानक रही है और ये युद्ध अपनी रणनीति के लिए जाने जाते हैं।

प्रथम विश्व युद्ध और द्वितीय विश्व युद्ध करीब चार से छह साल तक चले, लेकिन इतिहास के पन्नों में एक ऐसा युद्ध भी दर्ज है जो महज 38 मिनट में खत्म हो गया था। आखिर ये किन देशों के बीच था?

38 मिनट में खत्म हो गया था युद्ध

यह 27 अगस्त 1896 को ब्रिटेन और जंजीबार (अब तंजानिया का हिस्सा) के बीच लड़ा गया था। ये युद्ध एक राजनीतिक विवाद को लेकर लड़ा गया था। इस दौरान ब्रिटिश सेना ने बिना किसी खास प्रयास के महज 38 मिनट में इस युद्ध को खत्म कर दिया था। 1893 में अंग्रेजों ने जंजीबार की देखभाल के लिए सैय्यद हमद बिन थुवैनी को नियुक्त किया। वे शांतिपूर्वक शासन कर रहे थे। लेकिन फिर 25 अगस्त 1896 को उनकी मृत्यु हो गई। हमद की मृत्यु के बाद उनके भतीजे खालिद बिन बरगश ने खुद को ज़ांज़ीबार का सुल्तान घोषित कर दिया।

क्यों हुआ था युद्ध?

जंजीबार पर अभी भी ब्रिटेन का अधिकार था। इसलिए ब्रिटेन को बरगश का वहाँ सुल्तान बनना पसंद नहीं था। ब्रिटेन ने खालिद को सुल्तान के पद से हटाने का आदेश दिया, क्योंकि ब्रिटेन चाहता था कि हमद के चचेरे भाई हमूद बिन मोहम्मद को उनका उत्तराधिकारी बनाया जाए। बरगश ने आदेश की अनदेखी की और अपने महल के चारों ओर करीब 3000 सैनिकों को तैनात कर दिया। जब ब्रिटेन को इस बारे में पता चला, तो उसने खालिद को पद छोड़ने के लिए कहा, लेकिन खालिद ने ध्यान नहीं दिया।

‘ये इवेंट कई लोगों की नींद हराम कर देगा, जहां मैसेज जाना था पहुंच गया…’बिना किसी का नाम लिए पीएम मोदी ने पूरे विपक्ष पर कसा तंज

ब्रिटेन ने खालिद को चेतावनी भी दी। फिर 27 अगस्त को अंग्रेजों ने जंजीबार पर हमला कर दिया। जब युद्ध शुरू हुआ, तो खालिद की सेना ने सिर्फ़ 38 मिनट में आत्मसमर्पण कर दिया। इस हमले में खालिद के 500 लोग घायल हो गए।

हे भगवान! चटकारे ले-लेकर जिसका कर रहे थे अब तक सेवन, हाथी की पॉटी से बनाई जाती है वो सबकी फेवरेट चीज, नाम सुनकर कर देंगे उल्टी