India News (इंडिया न्यूज), Snake Viral Video: सांप एक ऐसा जीव है जिससे कई लोग डरते हैं। सांप को देखते ही लोग डर जाते हैं। वो भागने लगते हैं और चीखने लगते हैं। अगर सांप उनके सामने से गुजर जाए तो लोग डर जाते हैं। तो सोचिए अगर सांप आपके कपड़ों में घुस जाए तो क्या होगा? सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक कोबरा सांप जमीन पर चटाई पर सो रही महिला के दुपट्टे में घुसता हुआ दिखाई दे रहा है।
महिला के दुपट्टे में छिप गया सांप
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला खुले मैदान में चटाई पर सो रही है। इसी बीच एक लंबा सांप आता है। वो महिला के शरीर पर रेंगता हुआ उसके दुपट्टे में छिप जाता है। हालांकि, इस दौरान महिला नहीं उठती. वो गहरी नींद में ही सोती रहती है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर india.yatra नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक करीब 40 हजार लोगों ने लाइक किया है। वहीं, वीडियो को करीब पांच हजार बार शेयर किया जा चुका है। यूजर्स ने वीडियो पर मजेदार कमेंट किए हैं. एक यूजर ने कमेंट किया, “इतिहास गवाह है कि कैमरामैन ने कभी किसी की मदद नहीं की।” एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “यह धामन सांप है, इसे अंग्रेजी में रैट स्नेक कहते हैं, इससे इंसानों को ज्यादा खतरा नहीं है।”