India News (इंडिया न्यूज), Srijana Subedi-Bibek Pangeni Viral Video: किसी का दुनिया छोड़ कर चले खासकर तब जब वो व्यक्ति ही आपके जीने की वजह हो तब अपनी दुनिया खोने जैसा अहसास व्यक्ति को होता है। ऐसी ही कहानी है सृजना और बिबेक की। पूरा सोशल मीडिया ही बिबेक के जाने के बाद गम में डूब गया है। महज 32 साल की उम्र में नेपाल के सोशल मीडिया सेंसेशन विवेक पंगेनी अब इस दुनिया में नहीं रहे। 19 दिसंबर 2024 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उसके बाद से ही उनकी पत्नी श्रीजना बुरी तरह टूट गई हैं। बिबेक को 4th स्टेज ब्रेन ट्यूमर था जिसके बाद उनके बचने की कोई उम्मीद नहीं थी लेकिन फिर भी उनकी पत्नी ने अपना सबकुछ भूल कर दिन रात एक कर के उनकी सेवा की थी।

वीडियो देखकर छलनी हो जायेगा सीना

बिबेक के गुज़र जाने के बाद उनकी पत्नी सृजना का पहला वीडियो सामने आया है। वीडियो में सृजना सफेद रंग की साड़ी पहनें हुए हैं।इस वीडियो में सृजना पूरे रीती-रिवाजों से बिबेक को श्रद्धांजलि दे रही हैं। उनके साथ एक लड़की भी नजर आ रही है जो उन्हें टिका लगा रही है। इस वीडियो पर लोग भावुक कमैंट्स कर रहे हैं। इस वीडियो में सृजना के पीछे उनके पति बिबेक की माला चढ़ी हुई तस्वीर भी दिखाई दे रही है। ये ग़मगीन वीडियो देखने के बाद आपका कलेजा छलनी हो जायेगा। सृजना वीडियो में बहुत उदास दिखाई दे रही हैं। यह भावुक कर देने वाला वीडियो देख कर कोई भी अपने आंसू नहीं रोक पा रहा है। किस ने सोचा होगा जो सृजना हमेशा इतनी सज-संवर कर रहती थीं अपने पति की दिन रात सेवा करती थीं, उन्हें एक दिन सफ़ेद साड़ी में भी देखना पड़ेगा। ये दर्शय देख किसी के भी रोंगटे खड़े हो जायेंगे। इससे पहले सृजना अपने पति के अंतिम दर्शन कर रही थी वो वीडियो भी सामने आया था।

विवेक का अंतिम दीदार कर चीख-चीखकर रोने लगी सृजना, उनकी चीत्कार सुन आंखें हो जाएंगी नम, वीडियो देख कलेजा हो जाएगा छलनी

फ़िल्म से कम नहीं है सृजना और बिबेक की प्रेम कहानी

सृजना और बिबेक की प्रेम कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी। दोनों की मुलाकात नौ साल पहले हुई थी, जब बिबेक सृजना से स्कूल में सीनियर थे। वक्त के साथ दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए और छह साल तक डेट करने के बाद शादी कर ली। उनकी शादी के बाद भी दोनों अपने सपनों को साकार करने में जुटे थे, खासकर जब बिबेक अपनी पीएचडी के लिए अमेरिका गए थे। लेकिन 2024 की शुरुआत में सृजना और बिबेक की जिंदगी एक दुखद मोड़ पर पहुंच गई। उनके पति बिबेक को सिर में तेज दर्द और चलने में परेशानी होने लगी। जब डॉक्टर के पास गए, तो MRI रिपोर्ट ने चौंका दिया। बिबेक को चौथे स्टेज का ब्रेन ट्यूमर था और डॉक्टरों ने उन्हें महज छह महीने का समय बताया। यह खबर सृजना और बिबेक दोनों के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं थी। इस कठिन समय में बिबेक के गिरते बालों को देखकर सृजना ने अपनी मदद देने के लिए अपने बाल भी काट दिए। लेकिन तकलीफें बढ़ती ही गईं और एक दिन बिबेक ने इस दुनिया को अलविदा ले लिया। चार साल की छोटी शादी के बाद सृजना को अपने जीवन साथी को खोना पड़ा। सृजना ने अपने पति के साथ बिताए हर पल को सोशल मीडिया पर साझा किया है।

नए साल पर लेना है बर्फबारी का आनंद, इन 5 जगहों पर देखने को मिलेगा खूबसूरत नजारा